Weather Update Kanpur: शीत लहर के साथ बढ़ेगी ठंड, उत्तर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बन रहा मौसम

अरब सागर में बने निम्न दबाव के कारण आसमान में ऊंचाई पर हल्के बादल हैं। इसके कारण तापमान में ज्यादा अंतर नहीं हो रहा है। मंगलवार तड़के न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हवा में आद्रता 95 फीसद से ज्यादा है इसके चलते सुबह धुंध हो रही है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 10:52 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 10:52 AM (IST)
Weather Update Kanpur: शीत लहर के साथ बढ़ेगी ठंड, उत्तर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बन रहा मौसम
कानपुर के न्यूनतम तापमान में मामूली कमी आई है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। अरब सागर में बने निम्न दबाव के साथ अब उत्तर पश्चिमी विक्षोभ भी मौसम पर अपना असर दिखाने लगा है। इसके चलते आने वाले दिनों में शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है। मंगलवार सुबह आसमान पर छाए हल्के बादलों के कारण धुंध दिखी, हालांकि तापमान में मामूली कमी देखने को मिली।

चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर में बने निम्न दबाव के कारण आसमान में ऊंचाई पर हल्के बादल हैं। इसके कारण तापमान में ज्यादा अंतर नहीं हो रहा है। मंगलवार तड़के न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन हवा में आद्रता 95 फीसद से ज्यादा है, इसके चलते सुबह धुंध हो रही है। 

उन्होंने बताया कि अब पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होने वाली है। इसके कारण एक उत्तर पश्चिमी विक्षोभ पैदा होगा, जो मैदानी इलाकों में शीतलहर बढ़ाएगा। इसी सप्ताह के अंत तक मौसम में बदलाव होने की संभावना है। किसानों को सलाह है कि गेहूं, चना, सरसों, अलसी एवं सब्जियों आदि की बुवाई का कार्य जल्द पूरा करने का प्रयास करें।

chat bot
आपका साथी