Weather Update: अगले तीन दिन में बदल सकता मौसम का मिजाज, यूपी में दिखाई देगा जवाद का असर

सीएसए के मौसम विभाग ने 16 से 19 अक्टूबर तक बारिश के आसार जताए हैं और चक्रवात जवाद के असर से तेज हवा चलने की संभावना है। इसमें पेड़ और जर्जर मकानों को नुकसान की आशंका के तहत अलर्ट भी किया गया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 12:48 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 12:48 PM (IST)
Weather Update: अगले तीन दिन में बदल सकता मौसम का मिजाज, यूपी में दिखाई देगा जवाद का असर
कानपुर में बन रहे तेज बारिश के आसार।

कानपुर, जेएनएन। चक्रवाती तूफान जवाद के असर से पानी बरसेगा, जबकि आंधी जैसी तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम में बदलाव सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल, गुजरात आदि राज्यों में होगा। एकाएक तेज बारिश और आंधी चलेगी, जिसकी वजह से पेड़ और जर्जर मकानों को नुकसान पहुंच सकता है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान जवाद बनने जा रहा है। 

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने 16 से 19 अक्टूबर तक वर्षा के आसार बन रहे हैं। मौजूदा सिस्टम बदलाव कर रहा है। अभी यह कितनी तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा। इसका क्षेत्रफल कितना होगा, इन सभी बिंदुओं पर आकलन चल रहा है। डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तरी अंडमान के समुद्र (बंगाल की खाड़ी) में सोमवार या मंगलवार तक थोड़ा और मजबूत हो सकता है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो गई है। उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव में बुधवार तक उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। यह 15 अक्टूबर तक दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ जाएगा।

एक पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तरी अंडमान सागर से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और दक्षिण महाराष्ट्र होते हुए मध्य पूर्वी अरब सागर के ऊपर बने हुए चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है। अगले 24 घंटे में केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, कर्नाटक और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और बाकी पूर्वोत्तर भारत और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

chat bot
आपका साथी