Weather Update Kanpur: तेज आंधी के लिए हो जाएं तैयार, कहीं भारी बारिश तो बूंदाबांदी के भी आसार

चक्रवाती तूफान ताउते का असर यूपी में भी दिखाई देगा तूफान गुजरात के दक्षिणी तट रात या मंगलवार की सुबह तक यह उतरने के बाद तेज रफ्तार से आगे की ओर बढ़ेगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 08:39 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 08:39 PM (IST)
Weather Update Kanpur: तेज आंधी के लिए हो जाएं तैयार, कहीं भारी बारिश तो बूंदाबांदी के भी आसार
कानपुर समेत आसपास जिलों में भी रहेगा तूफान का आंशिक असर।

कानपुर, जेएनएन। शहर समेत आसपास के जिलों समेत यूपी में तेज धूल भरी आंधी के लिए अगले दो दिन में सतर्कता के साथ तैयार हो जाएं। चक्रवाती तूफान ताउते गुजरात के तट तक पहुंचने के बाद देश में मौसम के हालात तेजी से बिगड़ सकते हैं। हालांकि इसके लिए पहले से जारी अलर्ट के तहत जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। अगले दो दिनाें में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश की भी पूरी संभावना जताई जा रही है।

कानपुर शहर में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, इससे धरती की सतह को धूप छू भी नहीं पाई। दोपहर में कुछ बूंदाबांदी भी हुई और हवाओं में मामूली ठंडक महसूस होने के चलते गर्मी का अहसास नहीं हो सका। हालांकि बादल छाए रहने से उमस जरूर बढ़ने से घरों के अंदर पसीने से तरबतर रहे। बूंदाबांदी के अचानक तापमान में गिरावट आने से मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने राहत महसूस की।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात ताउते तूफान और अधिक तीव्र होकर बढ़ रहा है। इसकी आंतरिक रिंग में हवा की रफ्तार करीब 200 किमी प्रति घंटे तक अनुमानित है। तूफान लगभग 19 डिग्री उत्तर और 73.1 डिग्री पूर्व में केंद्रित है और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। मुंबई में पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर 120 किमी दूर और वेरावल से 200 किमी से थोड़ा दूर है। चक्रवाती तूफान गुजरात तट की ओर उत्तर की ओर बढ़ रहा है और दक्षिण तट पर सोमनाथ या अमरेली पर 18 मई की सुबह तक किसी भी समय लैंडफॉल करने की उम्मीद है। लैंडफॉल के समय हवा की गति 150-160 किमी प्रति घंटे हो सकती है। इससे गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र तट पर कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार चक्रवात अभी भी तेज हो रहा है और अपनी पवन क्षमता को बढ़ा रहा है। तूफान का गोला लगभग 25 किमी व्यास का है, जिससे साफ है कि यह अभी और तेज होगा। देश भर में बने मौसमी सिस्टम में चक्रवात ताउते उत्तर पूर्व और उससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे इलाके पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम के मध्य भागों में देखा जा सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में मौसमी हलचल से कई राज्यों में भारी बारिश के आसार बने हैं। कानपुर समेत यूपी में तेज आंधी की संभावना बनी हुई, वहीं कुछ जगहों पर भारी और हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। वहीं सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 59 प्रतिशत और न्यूनतम 42 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं उत्तर पश्चिम हवा की औसत रफ्तार 4.8 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। आसमान में बादल छाए रहने और 18-19 मई को वर्षा होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी