Kanpur Weather News Update: तापमान में आई गिरावट, चटक धूप के बीच लोगों को हुआ उमस का अहसास

मौसम विभाग के अनुसार यास चक्रवात विकसित होने के बाद प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। कानपुर शहर में सुबह का तापमान 24.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहने से मौसम सुहाना है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 09:56 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 09:56 PM (IST)
Kanpur Weather News Update: तापमान में आई गिरावट, चटक धूप के बीच लोगों को हुआ उमस का अहसास
रविवार को दिन भर लोगों को चटक धूप का अहसास होता रहा। प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। लगातार दो चक्रवात पहले टॉक्टे और अब यास की वजह से मौसम में अस्थिरता बरकरार है। पश्चिम बंगाल तक यास के पहुंचने के बाद से यूपी के कई जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया था। कुछ दिन पहले तक चक्रवात तूफान के असर से तापमान में गिरावट बनी हुई थी और मौसम सुहाना था। परंतु रविवार को एक बार फिर मौसत के तल्ख तेवर को देखने को मिले और लोगों को उमस का अहसास होता रहा। हालांकि सुबह चटक धूप के बीच तेज हवाएं राहत देती रहीं। साथ ही मौसम विभाग आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जता रहा है।

टाक्टे के बाद अब यास के विकसित होने से इसका असर यूपी में कुछ स्थानों पर होने की संभावना है जबकि कानपुर में इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ‘सीएसए’ के मौसम विभाग के अनुसार लगातार दूसरा चक्रवात बनने से तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी। मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम के इस उतार चढ़ाव के बीच रविवार को शाम पांच बजे का तापमान 36.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 2.7 कम रहा।

chat bot
आपका साथी