Weather Update Kanpur: तापमान में गिरावट शुरू, आज रात से सिरहन कराने वाली हवाएं बढ़ाएंगी ठंड

कानपुर में मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया है और तापमान में गिरावट आनी शुरू हुई है। मौसम विज्ञानी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड से चीन की ओर बढ़ रहा है और अफगानिस्तान की ओर से शुष्क हवाओं का आना शुरू हो गया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 11:51 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 11:51 AM (IST)
Weather Update Kanpur: तापमान में गिरावट शुरू, आज रात से सिरहन कराने वाली हवाएं बढ़ाएंगी ठंड
कानपुर के मौसम में ठंड का अहसास होने लगा है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। शहर में तापमान का गिरना शुरू हो गया है और रात में हल्की ठंड सताने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो रात से सिरहन कराने वाली हवाओं की शुरुआत हो जाएगी और ठंड का असर आ जाएगा। हालांकि सुबह के समय मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी, लेकिन शाम के समय तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। यह स्थिति कुछ दिन तक रहने की संभावना है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड से चीन की ओर बढ़ गया है। अफगानिस्तान की ओर से शुष्क हवा आनी शुरू हो गई है। चक्रवाती हवा का क्षेत्र पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा चक्रवाती हवा के क्षेत्र से तमिलनाडु तक फैली हुई है। अगले 48 घंटे में पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। एंटीसाइक्लोन राजस्थान के पश्चिमी हिस्से पर सक्रिय है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में ठंडी हवा चल रही हैं।

उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्व भारत में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

गंगा के मैदानी इलाकों में धुंध और कुहासा और हल्का कोहरा छाया रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तमिलनाडु और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा रिकार्ड हुई। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप और जम्मू-कश्मीर के कुलसुम हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

chat bot
आपका साथी