Weather Update Kanpur: अब बारिश के आसार, चल पड़ी मौसम में बदलाव की बयार

आसमान में दोपहर बाद बादलों का डेरा होने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है ऐसे में एक दो दिन में बारिश के आसार बने हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम में बदलाव की प्रबल संभावना है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 01:49 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 01:49 PM (IST)
Weather Update Kanpur: अब बारिश के आसार, चल पड़ी मौसम में बदलाव की बयार
सर्द हवाओं से अचानक बदल जाएगा मौसम।

कानपुर, जागरण संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव की बयार चल रही है। दिन में धूप खिल रही है तो शाम होते बदली छा जा रही है और रात में ठंडी हवाएं सता रही हैं। सीएसए के मौसम विज्ञानियों की मानें तो आगामी दो-तीन दिनों तक बारिश के आसार बन रहे हैं और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी क्षेत्र में ठंड बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। लगातार आसमान में बादल बने रहने से मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान सामान्य से ढाई डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि एक दिसंबर के आसपास महाराष्ट्र के तट के पास पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के एक से दो दिसंबर के बीच यह हिमालय को प्रभावित कर सकता है। इन कारणों से स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी के साथ बारिश भी प्रबल संभावना है। इसके बाद मौसम बदल जाएगा और सर्द हवाओं से ठंड में इजाफा होने के आसार हैं।

पांच दिसंबर के बाद करें कटाई का काम: बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम वैज्ञानिक डा.एसएन सुनील पांडेय ने किसानों को बताया कि फसलों की कटाई, सिंचाई, बोआई व अन्य कृषि से जुड़े कार्य पांच दिसंबर के बाद करें। बोले, मटर की फसल में निराई व गुड़ाई का काम 20 से 25 दिनों बाद करें।

पिछले पांच दिनों में यूं रहा तापमान

तिथि-     अधिकतम डिग्री से.-         न्यूनतम डिग्री से.

30 नवंबर-   26.6-            11.4

29 नवंबर-   26.4-            11.6

28 नवंबर-   27.2-             11.0

27 नवंबर-  27.0-             10.8

26 नवंबर-  26.8-             10.4

chat bot
आपका साथी