Weather Update Kanpur: सर्द हवाओं ने बढ़ाई सिरहन, रात के तापमान में आई गिरावट

कानपुर में मौसम में ठंडक का घुलना शुरू हो गया है और न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। पूर्वी क्षेत्र से आने वाली हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है और यह क्रम फिलहाल आने वाले दिनों में बना रहेगा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 11:42 AM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 11:42 AM (IST)
Weather Update Kanpur: सर्द हवाओं ने बढ़ाई सिरहन, रात के तापमान में आई गिरावट
पूर्वी हवाएं लेकर आईं मौसम में बदलाव।

कानपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडी हवाओं से सिरहन का अहसास होने लगा है, वहीं रातें भी सर्द हो रही हैं। सोमवार को फिर न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और पारा 11.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा होगा।

कानपुर में दीपावली के बाद से ठंड का सुरुर धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। रातें सर्द होने के बाद अब सुबह और शाम भी ठंडी हवाओं ने सिरहन पैदा कर दी है। दिन में सूरज निकलने पर धूप की गर्माहट को हवाओं ने कम करना शुरू कर दिया है। रविवार को न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हुई थी और 0.4 डिग्री सेल्सियस कमी के साथ 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट आई थी और पारा 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवाओं की दिशा बदलने से अब ठंड बढ़ने की उम्मीद है। तापमान में गिरावट फिलहाल जारी रहेगी।

मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम में हो रहा बदलाव पूर्वी हवाओं के कारण है। दिन में भी तापमान में कमी आएगी और नम हवाओं के कारण सर्दी का अहसास होगा। लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसान खरीफ की खड़ी फसलों की कटाई व मड़ाई तथा रबी की फसलें जैसे-गेहूँ, जौं, चना, मटर, मसूर, सरसों, अलसी, आलू एवं सब्जियों आदि की बुवाई कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी