Kanpur Weather Update: बदली से दिन की शुरुआत, फिलहाल बारिश के आसार

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक ने बारिश की संभावना जताई है। तेज हवाओं के कारण दो से तीन चक्रवातीय क्षेत्र बन गए है इसकी वजह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। तापमान में भी कम ही बढ़ोत्तरी से मौसम सामान्य बना हुआ है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 11:50 AM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 11:50 AM (IST)
Kanpur Weather Update: बदली से दिन की शुरुआत, फिलहाल बारिश के आसार
कानपुर में बदला बदला से है मौसम का मिजाज।

कानपुर, जेएनएन। शहर के मौसम का मिजाज बदला बदला सा है, दो दिन पहले तेज धूप लोगों को सता रही थी तो शुक्रवार को बारिश ने रंगत ही बदल डाली। आसमान में छाए बादलों से बारिश के आसार बने हैं, मौसम विभाग की मानें तो ऐसा तेज हवाओं से दो-तीन चक्रवातीय क्षेत्र बनने से हो रहा है। तापमान में भी ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होने से मौसम सामान्य है।

कानपुर शहर में जिस तरह लगातार पिछले दो दिनों से चटक धूप निकल रही थी, उसके स्थान पर शनिवार का सवेरा बदली के साथ हुआ। इसलिए लोगों को उमसभरी गर्मी से मामूली राहत भी मिली। वहीं, मौसम के इस बदलाव को लेकर सीएसए के मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि हवाओं के दो से तीन चक्रवातीय क्षेत्र बन गए हैं, इससे पूरी उम्मीद है कि शाम तक तेज हवाएं चलेंगी और बदरा बरस सकते हैं। कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी और कहीं तेज बारिश की प्रबल संभावना भी है।

सीएसए के मौसम विभाग में शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस से भी कम की वृद्धि हुई। मौसम वैज्ञानिक ने इसे सामान्य बदलाव बताया। इसी तरह उन्होंने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिनों में मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक के शेष भाग, तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में पहुंच जाएगा। इस वजह से फिर मौसम में परिवर्तन दिखेगा। सीएसए के मौसम विभाग में शुक्रवार से शनिवार तक कुल एक मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई।

कुछ यूं रहा मौसम

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम था। इसी तरह सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 54 प्रतिशत और न्यूनतम 29 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर पूर्वी हवा की औसत गति 4.7 किमी प्रतिघंटा रही है। फिलहाल आसमान में बादल छाए रहने के कारण 5-6 जून को आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

chat bot
आपका साथी