Weather Update Kanpur: मंगलवार को दर्ज हुई इस सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा 9.6 डिग्री पहुंचा, अभी और गिरेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक डा. पांडेय ने बताया कि अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा जिसकी वजह से तापमान में कमी आ सकती है। अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के खत्म होने के बाद बादल छंट गए हैं और आसमान साफ रहेगा।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 01:10 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 01:10 PM (IST)
Weather Update Kanpur: मंगलवार को दर्ज हुई इस सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा 9.6 डिग्री पहुंचा, अभी और गिरेगा तापमान
मंगलवार की रात इस सीजन की सबसे ठंड रात रिकार्ड की गई है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। शुष्क हवाओं के कारण तापमान में कमी आनी शुरू हो गई। मंगलवार रात इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी रात रही और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आने वाले समय में तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है।

चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. एस एन सुनील पांडेय के मुताबिक, तापमान के कम होने के दो कारण हैं। पहला साफ आसमान होना, जिसकी वजह से सतह से गर्मी तेजी से वापस लौटती है। इसे रेडिएशनल कूलिंग कहते हैं। दूसरा कारण है, हिमालय से होकर गुजरने वाले उत्तर-पश्चिमी ठंडी और शुष्क हवाओं का बहना। इन हवाओं के मैदानी इलाकों में पहुंचते ही ठंड बढ़ जाती है। वर्तमान में अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है, जो परोक्ष रूप से उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रवेश करने में मदद करता है।

मौसम वैज्ञानिक डा. पांडेय ने बताया कि अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, जिसकी वजह से तापमान में कमी आ सकती है। अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के खत्म होने के बाद बादल छंट गए हैं और आसमान साफ रहेगा। साथ ही एयर क्वालिटी भी सही रहेगी। सर्द हवाओं की आशंका जाहिर की जा रही है।

chat bot
आपका साथी