Weather Update Kanpur: पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरेगा तापमान, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी

दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर जवाद चक्रवात का असर है। इसी वजह से आसमान पर बादल छाए हैं लेकिन धीरे-धीरे यह चक्रवात उत्तर पूर्वी दिशा में पश्चिम बंगाल व बंग्लादेश की ओर बढ़ रहा है। इससे बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव कुछ कमजोर हो रहा है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 01:40 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 01:40 PM (IST)
Weather Update Kanpur: पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरेगा तापमान, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी
बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गिरेगा तापमान। प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जागरण संवाददाता। हिमालय के पास पहुंच चुके पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब मैदानी इलाकों में तापमान गिरने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आसमान पर छाए बादल अगले दो से तीन दिन बाद छंट सकते हैं और इसके बाद पारा तेजी से लुढ़क सकता है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह मौसम साफ होगा और तब शहर में ठंड तेज होनी शुरू हो जाएगी।

दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर जवाद चक्रवात का असर है। इसी वजह से आसमान पर बादल छाए हैं, लेकिन धीरे-धीरे यह चक्रवात उत्तर पूर्वी दिशा में पश्चिम बंगाल व बंग्लादेश की ओर बढ़ रहा है। इससे बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव कुछ कमजोर हो रहा है। चक्रवात पूरी तरह हटने के बाद आसमान से बादल भी छंट जाएंगे और तब हिमालय के पास से आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम पर अपना असर दिखाएगा।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बादल छंटने के बाद ही पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा और फिर पश्चिमी यूपी के साथ ही पूरे प्रदेश में ठंड तेज होगी। हवा में नमी की मात्रा भी और ज्यादा होगी और यह धुंध व कोहरे में तब्दील हो सकती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वह गेहूं, चना, सरसों, अलसी एवं सब्जियों आदि की बुवाई का काम कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी