Weather Update Kanpur: दो दिन आसमान में छाए रहेंगे हल्के बादल, न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री का इजाफा

अरब सागर में बने निम्न दबाव और उत्तर पश्चिम से आ रही शुष्क हवाओं के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है जबकि शुष्क हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान कम हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 01:20 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 01:20 PM (IST)
Weather Update Kanpur: दो दिन आसमान में छाए रहेंगे हल्के बादल, न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री का इजाफा
दाे दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम। प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जागरण संवाददाता। अरब सागर में बने निम्न दबाव और उत्तर पश्चिम से आ रही शुष्क हवाओं के कारण गुरुवार रात भर आसमान पर हल्के बादल आ गए है। इसके चलते न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री का इजाफा हुआ है और तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दो दिन तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर में बने निम्न दबाव के कारण आसमान मैं बादल छा गए हैं। सतह से गर्मी तेजी से वापस लौट रही है। 

वहीं, हिमालय से आ रही उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं का बहने से अधिकतम तापमान में कमी आ रही है। मौसम वैज्ञानिक डा. पांडेय ने बताया कि अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा। यही नहीं, अरब सागर में बने कम दबाव के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट का सिलसिला शुरू होगा। इससे दिन में ठंड बढ़ सकती है।

chat bot
आपका साथी