Weather Alert UP: कल से बदलेगा मौसम और छाएगी बदली, एक दिन बाद होगी तेज बारिश

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात तूफान जवाद के असर से यूपी में मौसम में परिवर्तित होगा और कल से बदली छाएगी। दूसरे दिन रात तक तेज बारिश होने के आसार बन रहे हैं। अफगानिस्तान से आ रही पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी हवाओं के टकराव से बदलेगा मौसम।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 11:53 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 11:53 AM (IST)
Weather Alert UP: कल से बदलेगा मौसम और छाएगी बदली, एक दिन बाद होगी तेज बारिश
कानपुर में मौसम परिवर्तन के आसार बन रहे हैं।

कानपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार में चक्रवाती तूफान जवाद का असर ठीक ठाक हो सकता है। शनिवार की शाम से बदली छा जाएगी, जबकि रविवार की की रात से बारिश के आसार बन रहे हैं। हवा सामान्य से काफी तेज चलेगी। पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी हवा आपस में टकराएगी। शुष्क हवा और नमी लिए हवा का असर नजर आएगा। मौसम में परिवर्तन का आकलन चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने किया है।

उन्होंने मैथमेटिकल माडलिंग के आधार पर बारिश के 17 अक्टूबर की रात दो बजे होने का अनुमान लगाया है। यह कुछ जगह ज्यादा और कुछ जगह कम हो सकती है। 18 और 19 अक्टूबर को भी वर्षा के आसार हैं। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जवाद के असर से पश्चिमी बंगाल से तेज रफ्तार से दक्षिण पश्चिमी हवा मैदानी क्षेत्रों की ओर आ रही हैं। अफगानिस्तान की ओर से शुष्क पश्चिमी हवा आ रही है। दोनों में टकराव होगा। कई सिस्टम विकसित होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक बना हुआ है । ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ेगा। पूर्वी मध्य अरब सागर में कर्नाटक पर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैल रहा है। अगले 24 घंटे में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

chat bot
आपका साथी