Weather Update Kanpur: सुबह की बारिश से मौसम सुहाना, बदली के बीच पड़ती रहेंगी फुहारें

फिलहाल मानसून की टर्फ लाइन मध्य प्रदेश की ओर जाने से अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश कानपुर कानपुर देहात इटावा कन्नौज बरेली झांसी बुंदेलखंड में मध्यम बारिश हो सकती है। यूपी के अन्य भागे में मानसूनी सिस्टम कुछ कमजोर हो गया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:48 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:48 AM (IST)
Weather Update Kanpur: सुबह की बारिश से मौसम सुहाना, बदली के बीच पड़ती रहेंगी फुहारें
सुबह की बारिश से कानपुर का मौसम खुशनुमा।

कानपुर, जेएनएन। बीते एक सप्ताह से जारी बारिश ने शनिवार को कुछ राहत दी लेकिन रविवार की सुबह आसमान में छाई काली घटा बरसी तो मौसम फिर सुहाना हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक बदली छाई रहेगी और हल्की फुहारें पड़ने के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि बारिश साथ आसमान साफ हो जाएगा और हवा सामान्य से तेज चलेगी। बारिश बंद होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस बढ़ने के भी आसार बन रहे हैं। यह बारिश 15 से 20 मिलीमीटर तक हो सकती है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया की मानसून की टर्फ लाइन मध्य प्रदेश की ओर चली गई है। इससे सिस्टम थोड़ा कमजोर हो गए हैं। बारिश रहेगी, लेकिन ज्यादा नहीं होगी। 24 घंटे के दौरान, झारखंड, मध्य प्रदेश, कानपुर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, बरेली, झांसी, बुंदेलखंड में मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और बिहार में हल्की वर्षा के आसार हैं। पश्चिमी हिमालय और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है।

उन्होंने बताया कि उत्तर और दक्षिण पूर्व राजस्थान, गुजरात, शेष मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश के आसार हैं। उत्तर पश्चिमी झारखंड और इससे सटे बिहार पर एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। एक और निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। मानसून की ट्रफ रेखा अनूपगढ़, चुरू, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र से होते हुए प्रतापगढ़, फिर उत्तर पश्चिमी झारखंड के ऊपर बने हुए घरेलू दबाव के केंद्र से होते हुए जमशेदपुर और बंगाल की उत्तरी खाड़ी की ओर जा रही है।

chat bot
आपका साथी