Kanpur Weather News :मौसम विभाग का अनुमान... आने वाले दो दिनों तक होगी झमाझम बारिश

हवा सामान्य से तेज चलेगी। मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और इससे सटे पूर्वी राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून की ट्रफ रेखा बीकानेर कोटा गुना सिद्धि अंबिकापुर पुरी और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 02:13 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 02:13 PM (IST)
Kanpur Weather News :मौसम विभाग का अनुमान... आने वाले दो दिनों तक होगी झमाझम बारिश
मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने अगले दो से तीन दिन बारिश के आसार जताए

कानपुर, जेएनएन। सुबह से भीषण गर्मी और उमस का असर दोपहर बाद कुछ कम हो गया। अचानक बदली छाई और कई हिस्सों में ठीक ठाक बारिश हुई। बारिश अलग अलग क्षेत्रों में रुक रुक कर हुई। कहीं कम तो कहीं ज्यादा असर देखने को मिला। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने अगले दो से तीन दिन बारिश के आसार जताए हैं।

हवा सामान्य से तेज चलेगी। मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और इससे सटे पूर्वी राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून की ट्रफ रेखा बीकानेर, कोटा, गुना, सिद्धि, अंबिकापुर, पुरी और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है। एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। 11 सितंबर तक उसी क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है। एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर अरब सागर से गुजरात, दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा होते हुए उत्तर मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

सीएसए मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है की : अगले 24 घंटे के दौरान, पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब के कुछ हिस्सों, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम,असम, विदर्भ के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना, केरल के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, रायलसीमा और कर्नाटक में हल्की वर्षा संभव है। पिछले 24 घंटे में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण और दक्षिण पूर्व राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, तटीय ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, सिक्किम और असम में बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा के कुछ हिस्सों, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों और तमिलनाडु में हल्की वर्षा हुई।

chat bot
आपका साथी