Kanpur Weather News : मौसम विभाग का अनुमान...छह सितंबर बारिश होने की संभावना

अधिकतम आर्द्रता 80 फीसद रही। शुक्रवार को तापमान में उतार चढ़ाव हो सकता है। डा. पांडेय के मुताबिक ट्रफ लाइन गुजरात से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होते हुए गुजर रही है। यह सूरत और फिर दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की मध्य खाड़ी से जा रही है

By Akash DwivediEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 01:05 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 01:05 PM (IST)
Kanpur Weather News : मौसम विभाग का अनुमान...छह सितंबर बारिश होने की संभावना
गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.4, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ

कानपुर, जेएनएन। मौजूदा समय में बारिश के आसार न के बराबर हैं। छह सितंबर से वर्षा की कुछ संभावना बन रही है। बंगाल की खाड़ी में दो नए निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहे हैं। इनके मैदानी क्षेत्रों की ओर आने के आसार हैं। तापमान में उतार चढ़ाव की वजह से क्षेत्रीय चक्रवात विकसित हो सकता है। हवा सामान्य से तेज चलेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया की कानपुर को छोड़कर आसपास के जिलों में बारिश हुई है। अभी सिस्टम कमजोर हो गए हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.4, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

हवा 4.5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। अधिकतम आर्द्रता 80 फीसद रही। शुक्रवार को तापमान में उतार चढ़ाव हो सकता है। डा. पांडेय के मुताबिक ट्रफ लाइन गुजरात से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होते हुए गुजर रही है। यह सूरत, इंदौर, रायपुर, गोपालपुर और फिर दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की मध्य खाड़ी से जा रही है। गुजरात के ऊपर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटे में इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की उम्मीद है। यहां से यह कमजोर हो जाएगा।

एक ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात से तटीय आंध्र प्रदेश तक औसत समुद्र तल से 3.5 से 5.8 किमी ऊपर फैली हुई है। गुजरात, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, विदर्भ, कोंकण और गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश की संभावना है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, दिल्ली और हरियाणा में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

chat bot
आपका साथी