पड़ोसी राज्यों में बारिश ने यूपी में कराया ठंड का अहसास, दीपावली तक सर्द हवा बढ़ाएगी सिहरन

कानपुर का मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी शुरू होने से सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। विपरीत हवा का क्षेत्र बनने से पंजाब हरियाणा दिल्ली में बारिश से तापमान गिरा है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:48 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:48 AM (IST)
पड़ोसी राज्यों में बारिश ने यूपी में कराया ठंड का अहसास, दीपावली तक सर्द हवा बढ़ाएगी सिहरन
कानपुर में बदले मौसम में ठंड का अहसास।

कानपुर, जागरण संवाददाता। कानपुर शहर में रातें अब सर्द होने लगी हैं और दीपावली से पहले सर्द हवाएं भी सिहरन कराने लगेंगी। यूपी के आसपास राज्यों में भारी बारिश के बाद ठंड में इजाफा शुरू गया है। दिल्ली एनसीआर में बारिश का असर कानपुर समेत आसपास के जिलों में सोमवार की सुबह नजर आया। तेज हवाओं से ठंड का अहसास रहा तो मौसम भी खुशनुमा हो गया। सुबह सूरज निकलने पर धूप खिली तो लोग बेहतर महसूस करते रहे।

मौसम विभाग के अुनसार जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से जहां पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में विपरीत हवा का क्षेत्र बन गया है, जिसकी वजह से पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। यह स्थिति अभी दो से तीन दिन रह सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के जाते ही उत्तर पश्चिमी शुष्क हवा मैदानी क्षेत्रों की ओर तेजी से आएंगी। चंद्र शेखर आजाद कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया की पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-काश्मीर और उसके आसपास सक्रिय है। पाकिस्तान के मध्य में एक चक्रवात बना हुआ है। वहां पर बने सिस्टम के कारण हवा का रुख बदल गया है। पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी हवा चलने के कारण मध्य प्रदेश में आंशिक बादल छाने लगे हैं। इससे दिन के तापमान में तो गिरावट हो रही है, लेकिन रात के तापमान भी नीचे होने लगा है।

उन्होंने बताया कि दो- तीन दिन बाद हवा का रुख बदलकर उत्तरी होने की संभावना है। इसके बाद बर्फीली हवा वातावरण में सिहरन पैदा करेगी। सोमवार को पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है।उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और हिमपात के आसार हैं।कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह कही हल्की तो कहीं भारी हो सकती है। हरियाणा, राजस्थान, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। मैदानी इलाकों के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्रीसेल्शियस की गिरावट आ सकती है।

chat bot
आपका साथी