Weather Alert: कानपुर में 36 घंटे हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना, पांच डिग्री गिरा तापमान

Weather Alert बारिश की वजह से तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.4 न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हवा की औसत गति 5.6 किमी प्रति घंटे रही। अधिकतम आद्र्रता 98 फीसद तक पहुंच गई है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:30 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:30 PM (IST)
Weather Alert: कानपुर में 36 घंटे हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना, पांच डिग्री गिरा तापमान
कानपुर में हुई बारिश की प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। Weather Alert मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। अगले दो से तीन दिन यही स्थिति बनी रह सकती है। हवा सामान्य से तेज चलेगी और तापमान में गिरावट होगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि ने पिछले 36 घंटे में 120 मिलीमीटर बारिश का आकलन किया है। विवि ने फसलों के लिए इस बारिश को फायदेमंद बताया है।

बारिश की वजह से तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.4, न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हवा की औसत गति 5.6 किमी प्रति घंटे रही। अधिकतम आर्द्रता 98 फीसद तक पहुंच गई है। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 31 जुलाई तक आसमान में घने बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवा और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मध्य प्रदेश पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ गया है। अगले 24 घंटे के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। 

खेतों में पानी न जमा होने दें: पिछले दो दिन से हो रही बारिश मक्का, धान, भिंडी, लोबिया, लौकी, तरोई, मिर्च के लिए फायदेमंद है। हालांकि खेतों में पानी का जमाव सब्जियों को खराब कर सकता है। शाकभाजी अनुसंधान अनुभाग के डा. संजीव सचान ने बताया कि टमाटर, मिर्च, बैंगन की नर्सरी तैयार की गई है। इसके लिए बारिश फायदेमंद है। अन्य सब्जियों के खेत में पानी की निकासी की व्यवस्था होना जरूरी है। 

chat bot
आपका साथी