Lockdown में कानपुर साउथ सिटी में पानी की हो व्यवस्था, कभी भी फूट सकता आक्रोश

लॉकडाउन में कैसे पानी का इंतजाम होगा इसको लेकर जनता में आक्रोश है। पार्षदों ने जलकल से मांग की है कि लॉकडाउन के समय क्षेत्र में पानी न आने पर टैंकर का इंतजाम किया जाए ताकि जनता पीने के पानी के लिए परेशान न हो।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 04:22 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 04:22 PM (IST)
Lockdown में कानपुर साउथ सिटी में पानी की हो व्यवस्था, कभी भी फूट सकता आक्रोश
समस्या का हल नहीं हुआ तो जनता के साथ लेकर अफसरों का घेराव किया जाएगा

कानपुर, जेएनएन। लॉकडाउन में साउथ सिटी में पानी की व्यवस्था की जाए। गुजैनी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से क्षेत्र में पानी का संकट है। नलों में पानी नहीं आ रहा है ऐसे में लॉकडाउन में कैसे पानी का इंतजाम होगा इसको लेकर जनता में आक्रोश है। पार्षदों ने जलकल से मांग की है कि लॉकडाउन के समय क्षेत्र में पानी न आने पर टैंकर का इंतजाम किया जाए ताकि जनता पीने के पानी के लिए परेशान न हो।

वाटर एटीएम खोले जाए ताकि जनता पीने का पानी ले सके। साउथ सिटी में पिछले एक पखवारे से ज्यादा समय से गुजैनी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद पड़ा है। यहां से रोज 2.8 करोड़ लीटर जलापूर्ति तीन लाख जनता को होती है। साकेत नगर, बर्रा दो से आठ तक, गोविंद नगर, निराला नगर, उस्मानपुर समेत कई इलाकों में जलापूर्ति की जाती है। अभी नगर निगम बैराज से पानी लेकर जलापूर्ति की जा रही है। हालांकि अभी पूरी नहीं हो पा रही है। पार्षद नवीन पंडित, रचना त्रिपाठी, गिरिश चंद्रा, आरती गौतम, सुधा सचान, जेपी सचान ने कहा कि जब तक प्लांट नहीं चल रहा है तब तक क्षेत्र में टैंकर से पीने के पानी की व्यवस्था की जाए। समस्या का हल नहीं हुआ तो जनता के साथ लेकर अफसरों का घेराव किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी