पांडु नदी का बढ़ा जलस्तर, घरों में घुसा पानी

लगातार तीन दिन हुई बारिश से पांडु नदी का जलस्तर एक माह में दूसरी बार बढा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 01:29 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 01:29 AM (IST)
पांडु नदी का बढ़ा जलस्तर, घरों में घुसा पानी
पांडु नदी का बढ़ा जलस्तर, घरों में घुसा पानी

जासं, कानपुर : लगातार तीन दिन हुई बारिश से पांडु नदी का जलस्तर एक माह में दूसरी बार बढ़ गया है। गोपालपुरम और वरुण बिहार कच्ची बस्ती में पानी भरने से लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है।

गोपालपुरम निवासी पवन सूरी ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह से पांडु नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ था। करीब 10 दिन तक क्षेत्र में जलभराव रहा। इस वजह से क्षेत्र के लोग रिश्तेदारों के यहां चले गए थे। किसी तरह जनजीवन सामान्य हुआ था, लेकिन शनिवार सुबह पांडु नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा और घरों तक घुस गया। इस वजह से गृहस्थी भीग गई। क्षेत्र के अशोक यादव ने बताया कि हर बारिश में समस्या से जूझना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं, पर सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पहले आई बाढ़ में जिला प्रशासन ने पानी रोकने के लिए बाउंड्रीवाल बनाने का वादा किया था, आज तक कुछ नहीं हुआ। यही स्थिति बर्रा आठ वरुण बिहार की है। लोग घरों को छोड़कर बर्रा आठ केडीए कालोनी स्थित जलनिगम के पंप के बाहर टेंट लगाकर गुजारा कर रहे हैं।

................

नगर आयुक्त को कई जगह मिला जलभराव व गंदगी: नगर आयुक्त को शनिवार को निरीक्षण किया तो कई जगह जलभराव व गंदगी मिली। मौके पर ही अफसरों को साफ कराने के आदेश दिए।

नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने सी ब्लाक श्यामनगर का निरीक्षण किया। जगह जगह गंदगी फैली मिली पड़ी। मौके पह ही जोनल स्वास्थ्य अधिकारी को आदेश दिए कि सफाई कराई जाए। नाला चोक होने से यहां पर पानी भरा है। जोनल अभियंता को नाला साफ कराने के आदेश दिए। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि गलियों में अभी पानी भरा है। इसके बाद उन्होंने गदियाना क्षेत्र का मुआयना किया गया। जहां जलभराव मिला। नालियां गंदगी से पटी थीं। स्वास्थ्य अफसर को जल्द सफाई कराने को कहा।

chat bot
आपका साथी