कानपुर में बैराज प्लांट बंद हाेने से कई मोहल्लों में गहराया जलसंकट, घटिया पाइपलाइनों के कारण बढ़ेगी समस्या

दस दिन पहले रावतपुर क्रासिंग के पास लीकेज हो जाने के कारण पांच दिन बैराज से जलापूर्ति बंद कर दी गई थी। इसके बाद जलापूर्ति शुरू हुई तो काकादेव के पास पाइप फट गया। इससे फिर से जलापूर्ति रोकनी पड़ी है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:54 PM (IST)
कानपुर में बैराज प्लांट बंद हाेने से कई मोहल्लों में गहराया जलसंकट, घटिया पाइपलाइनों के कारण बढ़ेगी समस्या
गंगा बैराज की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटाे।

कानपुर, जेएनएन। गंगा बैराज प्लांट फिर से बंद हो जाने के चलते तीस से ज्यादा मोहल्लों को परेशान झेलनी होगी। काकादेव में लीकेज ठीक करने के चलते प्लांट से रोज होने वाली छह करोड़ लीटर जलापूर्ति ठप कर दी गई है। बता दें कि यहां से दस लाख जनता को जलापूर्ति की जाती है। छह माह में प्लांट सात बार बंद हो चुका है। हालत यह है कि बैराज में 20-20 करोड़ लीटर के दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बने हैं इनसे मात्र छह करोड़ लीटर जलापूर्ति की जाती है। शहर को चौबीस घंटे जलापूर्ति होनी चाहिए, लेकिन घटिया पाइपों के चलते जलापूर्ति फंसी है।

दस दिन पहले रावतपुर क्रासिंग के पास लीकेज हो जाने के कारण पांच दिन बैराज से जलापूर्ति बंद कर दी गई थी। इसके बाद जलापूर्ति शुरू हुई तो काकादेव के पास पाइप फट गया। इससे फिर से जलापूर्ति रोकनी पड़ी है। गर्मी अौर कोरोना में ज्यादा पानी की जरूरत है लेकिन पानी कम मिल पा रहा है। हैंडपंप और सबमर्सिबल पंप भी बंद पड़े है। एेसे में लोगों को खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। इसके चलते साकेत नगर, निराला नगर, गोविंद नगर, किदवईनगर, कमला टावर, जनरलगंज, रावतपुर, काकादेव, सर्वोदय नगर, बेकनगंज, रामबाग सहित कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित है।

chat bot
आपका साथी