चित्रकूट: साढ़े पांच लाख का इनामी डकैत गौरी बीमार, खबर सुनकर पुलिस ने शुरू कराई कांबिंग

करीब एक सप्ताह से डकैत गौरी का बीमारी के कारण जंगल में मूवमेंट नहीं है। अपने साथ लंबे समय से सक्रिय गैंग के एक सदस्य के घर पर उसने पनाह ले रखी है जो बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के एक गांव का है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:05 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:05 PM (IST)
चित्रकूट: साढ़े पांच लाख का इनामी डकैत गौरी बीमार, खबर सुनकर पुलिस ने शुरू कराई कांबिंग
डकैत गौरी यादव की खबर से संबंधित फाेटो।

चित्रकूट, जेएनएन। पाठा में सक्रिय दस्यु गिरोह का सरगना उप्र और मप्र से साढ़े पांच लाख रुपये का इनामी डकैत उदयभान उर्फ गौरी यादव इन दिनों बीमार है। वह बहिलपुरवा थानाक्षेत्र में अपने करीबी के घर झोलाछाप से इलाज करा रहा है। मुसीबत में उसके दो करीबी साथ छोड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसी चर्चा सुनी है। तलाश में टीमें लगाई गई हैं। 

करीब एक सप्ताह से डकैत गौरी का बीमारी के कारण जंगल में मूवमेंट नहीं है। अपने साथ लंबे समय से सक्रिय गैंग के एक सदस्य के घर पर उसने पनाह ले रखी है, जो बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के एक गांव का है। सूत्रों के मुताबिक, गौरी के गैंग में तीन सदस्य हैं। इनमें से दो कुछ दिन पहले घर चले गए और लौटे नहीं। इससे वह वर्तमान में अकेला है। उसका फायर पावर भी कमजोर है। बहिलपुरवा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि डकैत गौरी के बीमार होने की चर्चा क्षेत्र में है। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया है। उल्लेखनीय है कि बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के बिलहरी का रहने वाला डकैत गौरी उप्र से पांच लाख और मप्र से 50 हजार रुपये का इनामी है। इस पर करीब 60 मुकदमे दोनों प्रदेशों में दर्ज हैं। करीब 20 साल से अपराध की दुनिया में है। वर्ष 2013 में दिल्ली के दारोगा की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था। दबाव बढऩे पर उप्र और मप्र की सीमा में आता-जाता रहता है। पिछले दिनों वनकर्मियों को पीटने पर जून 2021 में उस पर इनामी राशि बढ़ाई गई थी।   

chat bot
आपका साथी