कानपुर में लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव का परिणाम घोषित, शैलेंद्र बने अध्यक्ष और राघवेंद्र महामंत्री, जानें किसे कितने मिले वोट

अन्य पदों के लिए शुक्रवार को दस बजे से होगी मतगणना। मतदान विवादों में रहने के चलते यूपी बार काउंसिल ने मतगणना पर रोक लगा दी थी हालांकि बाद में एल्डर्स कमेटी को ही निर्णय लेने के अधिकार दे दिए गए थे।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 11:45 AM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 11:15 PM (IST)
कानपुर में लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव का परिणाम घोषित, शैलेंद्र बने अध्यक्ष और राघवेंद्र महामंत्री, जानें किसे कितने मिले वोट
लायर्स एसोसिएशन चुनाव की मतगणना शुरू हो गई।

कानपुर, जेएनएन। लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव में गुरुवार की रात अध्यक्ष और महामंत्री पद के नतीजे घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र शुक्ला को और महामंत्री पद पर राघवेंद्र प्रताप ङ्क्षसह को विजयी घोषित किया गया। शेष 18 पदों पर शुक्रवार को सुबह दस बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। 

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव के लिए 19 नवंबर को मतदान हुए थे। मतदान विवादों में रहने के चलते यूपी बार काउंसिल ने मतगणना पर रोक लगा दी थी हालांकि बाद में एल्डर्स कमेटी को ही निर्णय लेने के अधिकार दे दिए गए थे। जिस पर एल्डर्स कमेटी ने गुरुवार को मतगणना कराने का निर्णय लिया। सुबह 11 बजे मतगणना शुरू हुई। पहले मतपत्रों को अलग-अलग किया गया। इस कार्य में ही शाम छह बज गए। इसके बाद मतों की गिनती शुरू हुई। 

988 के अंतर से जीते शैलेंद्र

अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने शुरूआती बढ़त बनायी तो फिर आगे ही रहे। उन्हें 1885 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्याम नारायण ङ्क्षसह को 897 मत मिले। जीत का अंतर 988 था। महामंत्री पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे। शुरूआती दौर में लड़ाई पांच प्रत्याशियों के बीच शुरू हुई। इसके बाद धीरे-धीरे दो प्रत्याशी लड़ाई से बाहर हो गए। करीब ढाई हजार मतों की गिनती के बाद राघवेंद्र ने भी बढ़त बना ली जो अंत तक जारी रही। उन्होंने 1328 मत पाकर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्धंदी शरद कुमार शुक्ला को 701 मत मिले। 

अध्यक्ष पद पर प्राप्त मत

प्रत्याशी प्राप्त मत 

शैलेंद्र कुमार शुक्ला - 1885

श्याम नारायण ङ्क्षसह -  897

रवींद्र शर्मा -   699

देवेंद्र ङ्क्षसह यादव -   137

वीरेंद्र कुमार ङ्क्षसह -     93

महामंत्री पद पर प्राप्त मत 

प्रत्याशी प्राप्त मत 

राघवेंद्र प्रताप ङ्क्षसह - 1328

शरद कुमार शुक्ला -   701

उपेंद्र सचान -   692

पीयूष कुमार ङ्क्षसह -   543

अजय प्रकाश अग्निहोत्री    -   413

प्राणनाथ मिश्र     93

इनका ये है कहना  महामंत्री रहते हुए मेरे काम को अधिवक्ताओं ने देखा है। अधिवक्ताओं की सुरक्षा और कल्याण निधि के लिए संघर्ष करना ही मेरी प्राथमिकता होगी। - शैलेंद्र कुमार शुक्ला, नवनिर्वाचित अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन   अधिवक्ताओं ने जिस सम्मान से नवाजा है उसका पूरा मान रखूंगा। मेरा कार्यकाल अधिवक्ताओं के हित के लिए ही समर्पित होगा। - राघवेंद्र प्रताप ङ्क्षसह, नवनिर्वाचित महामंत्री लॉयर्स एसोसिएशन  अध्यक्ष व महामंत्री पद के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। शुक्रवार को बाकी 18 पदों के लिए सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।  - युद्धवीर ङ्क्षसह चौहान, चेयरमैन एल्डर्स कमेटी 

chat bot
आपका साथी