केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने शहीदों को दी श्रृद्धांजलि, बोले- हमारी सेनाएं हर मोर्चे के लिए अब पहले से ज्यादा तैयार

राजपूत रेजिमेंटल सेंटर के शताब्दी समारोह में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री व पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह और उप थल सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती ने गुरुवार को यहां करिअप्पा परेड ग्राउंड स्थित अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 01:46 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 01:46 PM (IST)
केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने शहीदों को दी श्रृद्धांजलि, बोले- हमारी सेनाएं हर मोर्चे के लिए अब पहले से ज्यादा तैयार
राजपूत रेजिमेंटल सेंटर के शताब्दी समारोह में भाग लेने पहुंचे पूर्व थल सेनाध्यक्ष व उप थल सेनाध्यक्ष।

फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता। राजपूत रेजिमेंटल सेंटर के शताब्दी समारोह में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री व पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह और उप थल सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती ने गुरुवार को यहां करिअप्पा परेड ग्राउंड स्थित अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर देश के विभिन्न मोर्चों पर तैनात सैन्य अधिकारियों ने भी पुष्प चक्र अर्पित किए।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व थल सेनाध्यक्ष व वर्तमान केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि आज हमारी सेनाएं हर मोर्चे पर दुश्मन की चुनौती स्वीकार करने के लिए पहले से कहीं अधिक तत्पर और तैयार हैं। सैन्य आयोजन में आए राज्य मंत्री राजनीतिक चर्चा से बचते नजर आए। हालांकि एक सवाल पर उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा के दोबारा लौटने का विश्वास जताया। वहीं भारत के उप थल सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती ने कहा कि हम राजपूत रेजिमेंटल सेंटर की 100वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हमारे पूर्वगामी और प्रेरणा स्रोत बुजुर्ग भी मौजूद हैं। यह एक अद्भुत पुनर्मिलन है।  

chat bot
आपका साथी