बांदा में विजन प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ, महिलाओं को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

मंगलवार को विजन प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी डा. रवि किशोर त्रिवेदी ने किया। उन्होंने मिशन के बारे में जानकारी देते हुए प्रतिभागी महिलाओं को प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताया। एनआरपी सुलक्षणा ने प्रशिक्षण के उद्देश्य व अनुभवों के बारे में चर्चा की।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:40 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:40 AM (IST)
बांदा में विजन प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ, महिलाओं को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
बांदा में महिलाओं के प्रशिक्षण से संबंधित सांकेतिक फोटो।

 बांदा, जेएनएन। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सीएलएफ (संकुल स्तरीय संघ) की महिलाओं को सरकारी योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। ये प्रशिक्षण के बाद समूह की महिलाओं को इनका लाभ दिलाएंगी। आत्मनिर्भर बनाने के उद्​देश्य से मिशन महिलाओं को प्रशिक्षण दे रहा है।

छावनी मोहल्ले में स्थित एक होटल में मंगलवार को विजन प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी डा. रवि किशोर त्रिवेदी ने किया। इस दौरान उन्होंने मिशन के बारे में जानकारी देते हुए प्रतिभागी महिलाओं को प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताया। एनआरपी सुलक्षणा ने प्रशिक्षण के उद्देश्य व पूर्व में प्राप्त किये गए प्रशिक्षण के अनुभवों के बारे में चर्चा की। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को कई जानकारी दी। विजन की रणनीति व आगे की कार्ययोजना के बारे में बताया।  रीजनल समन्वयक हरिकांत ने  संकुल की ओर से बनाये गए विजन को आगे ले जाने के बारे में बताया।  ग्राम संगठन में आईपीआरपी की गतिविधियों को बताया गया। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सीएलएफ (संकुल स्तरीय संघ) की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्​देश्य से ये प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही मिशन और भी कई सरकारी योजनाओं को चला रहा है। जिससे की लोग स्वरोजगार की ओर अपने कदम बढ़ाएं और बेरोजगारी की दंश झेल रहे लोगों को कुछ राहत मिल सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला मिशन प्रबंधक राकेश कुमार सोनकर, डीआरपी अशोक राज ने भी महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए जानकारी देते हुए जागरूक किया। इसदौरान सीएलएफ कार्यकारिणी सदस्य, ग्राम संगठन के पदाधिकारी, आईपीआरपी की महिलाएं मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी