जालौन में मंदिरों में तोडफ़ोड़ का आरोपित गिरफ्तार, यमुना में प्रवाहित करने जा रहा था शिवलिंग

गुरुवार की रात अज्ञात लोगों ने नगर के दुर्गा मंदिर परिसर व खोवा मंडी स्थित शिव मंदिर में तोडफ़ोड़ की थी। इससे आक्रोश भड़क उठा था। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कोतवाल को 15 दिन में मामले का राजफाश करने के निर्देश दिए थे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:58 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:58 PM (IST)
जालौन में मंदिरों में तोडफ़ोड़ का आरोपित गिरफ्तार, यमुना में प्रवाहित करने जा रहा था शिवलिंग
आरोपित को गिरफ्तार किए जाने की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

जालौन, जागरण संवाददाता। दो शिव मंदिरों में हुई तोडफ़ोड़ की घटना का राजफाश कर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। सुल्तानपुर जनपद निवासी युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया। 

बीते गुरुवार की रात अज्ञात लोगों ने नगर के दुर्गा मंदिर परिसर व खोवा मंडी स्थित शिव मंदिर में तोडफ़ोड़ की थी। इससे आक्रोश भड़क उठा था। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कोतवाल को 15 दिन में मामले का राजफाश करने के निर्देश दिए थे। कोतवाल संतोष सिंह व एसआइ आलोक पाल व अजय भदौरिया की टीम तोडफ़ोड़ करने वालों की तलाश में लगी थी। पुलिस ने जनपद सुल्तानपुर के मठिया गांव थाना कूरेभार निवासी अच्छेलाल निषाद को पकड़कर पूछताछ की। उसके पास से मूर्तियां तोडऩे में इस्तेमाल किया गया त्रिशूल भी मिला। पुलिस ने आरोपित को रविवार को जेल भेज दिया।

हत्या के मामले में लिप्त है आरोपित: आरोपित पर सुल्तानपुर के कूरेभार थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपित यहां रहकर मजदूरी करता था। वह मंदिर से शिवलिंग उठाकर यमुना में प्रवाहित करने ले जा रहा था। उसे कांशीराम कालोनी में रेलवे पुल के पास से पकड़ा गया है। 

chat bot
आपका साथी