Bikru Case Update: विकास दुबे के महिमामंडन में यूट्यूब पर रिलीज होगा गीत, Teaser को अब तक हजारों लोगों ने किया लाइक

Vikas Dubey Song On Youtube कानपुर के बहुचर्चित बिकरू कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे के प्रशंसक उसके महिमामंडन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फेसबुक पर विकास दुबे फैंस क्लब जैसे पेज संचालित हो रहे हैं। जिनके संचालकों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 12:58 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 06:15 AM (IST)
Bikru Case Update: विकास दुबे के महिमामंडन में यूट्यूब पर रिलीज होगा गीत, Teaser को अब तक हजारों लोगों ने किया लाइक
विकास दुबे के गाने को यूट्यूब पर लाने वाले कानपुर के भाल ब्रदर्स हैं।

कानपुर, जेएनएन। Vikas Dubey Song On Youtube बिकरू कांड का मुख्य आरोपित विकास दुबे एनकाउंटर में मारे जाने के बाद भी कुछ लोगों के दिलों में जिंदा है। भले ही उसने आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने जैसा दुस्साहसिक काम किया, लेकिन युवा उसकी आपराधिक प्रोफाइल को लेकर काफी संवेदनशील हैं। इसका ही कारण है कि इंटरनेट मीडिया पर विकास दुबे फैंस क्लब और ओटीटी प्लेटफॉम्र्स पर उसकी बायोपिक बनाने की पहल गई है। इतना ही नहीं विकास दुबे का महिमामंडन करने के लिए अब यूट्यूब पर गाना जारी किया जाने वाला है, जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। 

ये लोग रिलीज करने जा रहे हैं गाना 

बता दें कि पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी गैंगस्टर विकास दुबे को महिमा मंडित करने के प्रयास थमने नहीं रहे हैैं। फेसबुक पेज पर मौजूदगी दर्ज करने के बाद विकास के समर्थक अब यूट्यूब पर सक्रिय हुए हैं। यूट्यूब पर भाल ब्रदर्स के नाम से 21 फरवरी को एक गाने का टीजर अपलोड किया गया है। गाना 26 फरवरी को रीलीज होगा। टीजर को अब तक 26 हजार लोग देख चुके हैं। लगभग तीन हजार लाइक भी मिले हैं। नापसंद करने वालों की संख्या 107 है। यूट्यूब की करें तो भाल ब्रदर्स के चैनल पर लगभग ढाई हजारे सब्सक्राइबर हैं औरअफेसबुक पर भी एक पेज चल रहा है जिसे 20 हजार लोग फाॅलो करते हैं। 

इनका ये है कहना 

विकास दुबे से संबंधित गाना यूट्यूब पर रिलीज न हो, इसके लिए पुलिस विधिक राय ले रही है। आरोपितों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। - मोहित अग्रवाल, आइजी 

फेसबुक पेज संचालकों पर मुकदमा 

गैंगस्टर विकास दुबे से संबंधित फेसबुक पेज विकास दुबे कानपुर वाला फैंस क्लब के संचालकों के खिलाफ चौबेपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर चौबेपुर कृष्ण मोहन राय ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर अज्ञात संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर जा रही रही है। गौरतलब है कि इस पेज पर सरकार के विरोध में एक वर्ग विशेष का हवाला देकर लोगों को भड़काया जा रहा है। पिछले दिनों इस पेज पर एक व्यक्ति ने हथियार बेचने का विज्ञापन देकर भी सनसनी पैदा की थी।  

chat bot
आपका साथी