Vikas Dubey News: बिकरू कांड में शामिल एक और 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पिस्टल से चलाई थीं गोलियां

पुलिस ने शिवराजपुर के पास एक फैक्ट्री से पकड़ा गया अपराधी राजेंद्र मुठभेड़ में मारे गए प्रभात का पिता है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 06:50 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:50 PM (IST)
Vikas Dubey News: बिकरू कांड में शामिल एक और 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पिस्टल से चलाई थीं गोलियां
Vikas Dubey News: बिकरू कांड में शामिल एक और 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पिस्टल से चलाई थीं गोलियां

कानपुर, जेएनएन। बिकरु हत्याकांड में शामिल रहे विकास के सभी फरार साथी अब एक बाद के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। चित्रकूट में साधू में वेष में रहने वाले उमाकांत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शिवराजपुर के पास एक फैक्ट्री से विकास के साथ रही पचास हजार के इनामी राजेंद्र मिश्रा को गिरफ्तार किया है। राजेंद्र मुठभेड़ में मारे गए प्रभात मिश्रा के पिता है और बिकरू में दबिश के समय पिस्टल से पुलिस पर गोलियां बरसा रहा था। पुलिस ने उससे गहन पूछताछ शुरू की है।

बिकरू गांव में 2 जुलाई की रात हिस्ट्रीशीट विकास दुबे को पकड़ने के लिए दबिश देने के दौरान सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में राजेंद्र मिश्रा फरार चल रहा था। पुलिस ने उसपर पचास हजार का इनाम घोषित किया था। विकास के एनकाउंटर से पहले पुलिस ने उसके साथी प्रभात मिश्रा को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। प्रभात के साथ उसका पिता राजेंद्र मिश्रा भी पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

मुखबिर की सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस ने शिवराजपुर के पास एक फैक्ट्री से राजेंद्र मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि घटना की रात विकास दुबे ने पिस्टल देकर छत से पुलिस पर गोलियां चलवाईं थीं, बाद में उसने पिस्टल ले ली थी। फायरिंग करने में उसके साथ बेटा प्रभात व शिवम दुबे भी था। एसपी ग्रामीण ब्रजेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल फरीदाबाद पुलिस ने बरामद की है। पकड़े गए राजेन्द्र से हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

मीडिया के सामने आते ही रो पड़ा राजेंद्र

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया राजेन्द्र जब पत्रकारों के सामने लाया गया तो वह फफक कर रो पड़ा। उसने कहा कि घटना के बाद उसे आत्मग्लानि है, उसका सबकुछ बर्बाद हो चुका है। इकलौता बेटा प्रभात पुलिस मुठभेड़ में मार दिया गया है।

chat bot
आपका साथी