Vikas Dubey की जमीन पर दोबारा हुआ कब्जा, रिचा दुबे की शिकायत पर एसडीएम ने दिए निर्देश, जानिए - क्या कहा

Vikas Dubey Latest News तहसील के सकरंवा गांव में बिकरू निवासी कुख्यात विकास दुबे ने फरवरी-2016 को उन्नाव निवासी शशिकांत से 24बीघा जमीन का बैनामा कराया था। खतौनी में भी विकास दुबे का नाम दर्ज हो गया था।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:24 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 08:05 AM (IST)
Vikas Dubey की जमीन पर दोबारा हुआ कब्जा, रिचा दुबे की शिकायत पर एसडीएम ने दिए निर्देश, जानिए - क्या कहा
रिचा दुबे की बिकरू कांड के मुख्य आरोपित और उसके पति विकास दुबे के साथ फाइल फोटो।

कानपुर, जेएनएन। Vikas Dubey Latest News उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित बिकरू कांड के मुख्य और दुर्दांत आरोपित विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद उसकी पत्नी रिचा दुबे विरासत को सहेजने में जुटी हुई थी। रिचा ने विगत 11 जून को बिल्हौर के सकरवां गांव में नदीहा चौकी पुलिस की मौजूदगी में विकास की दस बीघा जमीन पर पुलिस की मदद से कब्जा प्राप्त किया था। हालांकि क्षेत्र के सकरवां गांव में कुख्यात विकास दुबे की जमीन पर गांव के कुछ लोगों द्वारा दोबारा कब्जा करने की शिकायत पर एसडीएम ने यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

ऐसे समझें मामला: तहसील के सकरंवा गांव में बिकरू निवासी कुख्यात विकास दुबे ने फरवरी-2016 को उन्नाव निवासी शशिकांत से 24बीघा जमीन का बैनामा कराया था। खतौनी में भी विकास दुबे का नाम दर्ज हो गया था। विकास के मारे जाने के बाद गांव के लोगों ने जमीन पर अपना दावा जताते हुए कब्जा कर लिया था। विकास दुबे की पत्नी ने मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर उनकी जमीनों पर कब्जा दिलाने की मांग की थी। 11 जून को विकास दुबे की पत्नी रिचा ने नदीहा चौकी पुलिस की मौजूदगी में खेत पर अपना कब्जा लिया था। 

पुन: कब्जे पर रिचा ने दर्ज कराई शिकायत: मामले में विकास दुबे की पत्नी ने कुछ जमीन पर दोबारा कब्जा होने की एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम आकांक्षा गौतम ने बताया कि जमीन पर दोबारा कब्जे की शिकायत पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं ककवन थाना प्रभारी संतोष ओझा ने बताया कि उनसे दोबारा कब्जे की किसी ने शिकायत नहीं की है।  

chat bot
आपका साथी