आरटीओ में विजिलेंस टीम ने छापा मारकर खंगाले रिकॉर्ड, गिर सकती है अधिकारियों पर गाज

आरटीओ में विजिलेंस की टीम ने अचानक छापा मारा। विजिलेंस के पहुंचते ही आरटीओ परिसर में अफरातफरी मच गई। टीम को देखकर दलाल भागने लगे। टीम ने स्मार्ट कार्ड भवन कैश काउंटर फिटनेस विभाग की वीडियोग्राफी की। टीम ने रिकॉर्ड खंगाले।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 08:06 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 08:06 PM (IST)
आरटीओ में विजिलेंस टीम ने छापा मारकर खंगाले रिकॉर्ड, गिर सकती है अधिकारियों पर गाज
जल्द ही कुछ अधिकारियों पर गाज गिर सकती

कानपुर, जेएनएन। आरटीओ में विजिलेंस की  टीम ने अचानक छापा मारा। विजिलेंस के पहुंचते ही आरटीओ परिसर में अफरातफरी मच गई। टीम को देखकर दलाल भागने लगे। टीम ने स्मार्ट कार्ड भवन, कैश काउंटर, फिटनेस विभाग की वीडियोग्राफी की। जांच पड़ताल कर टीम ने रिकॉर्ड खंगाले। जानकारी के मुताबिक विजिलेंस के हाथ कई अहम सबूत लगे हैं। फिलहाल किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही कुछ अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

विजिलेंस की टीम ने आरटीओ में छापामारी की। टीम ने प्रवेश द्वारा के आसपास की दुकानों की वीडियोग्राफी करना शुरू की तो दलाल दुकाने छोड़ कर गायब हो गए। फुटपाथ पर लगी दुकानें भी सिमट गई। परिसर के अंदर पहुंच कर  टीम ने स्मार्ट लाइसेंस, कैश काउंटर सहित सभी विभागों की जांच की। बाबुओं से भी पूछताछ की। पड़ताल के दौरान आरटीओ में काम कर रहे काफी लोग इधर-उधर हो गए। विजिलेंस ने लाइसेंस  जारी करने के लिए होने वालेे टेस्ट की भी जानकारी ली। टीम ने कैश काउंटर पर पहुंचकर वीडियो ग्राफी की और ब्योरा भी तलब किया। आरटीओ मे काम कर रहे लोगों से पूछताछ भी की गई। सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान विजिलेंस को कई सबूत मिले हैं। जानकारी व सबूत जुटाने के बाद विजिलेंस की टीम वापस चली गई लेकिन  माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। दलालों की सांठगांठ को लेकर आरटीओ चर्चा में रहता है। इसी महीने एसडीएम ने आरटीओ में छापा मारा था। हाल ही मे शहजहांपुर में विजिलेसं की टीम ने छापा मार दो अधिकारियों व कई दलालों को गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी