बाबा साहेब की जयंती पर शहर में हुए विविध कार्यक्रम

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बुधवार को शहर भर में कार्यक्रमों की लग गई लड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 01:50 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 01:50 AM (IST)
बाबा साहेब की जयंती पर शहर में हुए विविध कार्यक्रम
बाबा साहेब की जयंती पर शहर में हुए विविध कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, कानपुर : डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बुधवार को शहर भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजनीतिक पार्टियों ने जहां अपने कार्यालयों में सभाएं और गोष्ठियां आयोजित की वहीं संस्थाओं में भी बाबा साहब को याद किया गया।

शहर कांग्रेस कमेटी दक्षिण ने राजापुरवा में कार्यक्रम आयोजित किया। बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र दीक्षित ने कहा कि पूरा देश बाबा साहब के संविधान का अनुसरण करता है। जो लोग संविधान कमजोर करना चाहते हैं वह वास्तविकता में देश को कमजोर कर रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में डॉ. आरके जगत, विजय सिंह, कृपेश त्रिपाठी, सुशील द्विवेदी, विवेक सिंह, बिन्नू रावत, प्रवीन द्विवेदी, बीके सिंह उपस्थित रहे।

भाजपा उत्तर जिला के पदाधिकारियों ने नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही मंडल के 14 जिलों में उनकी जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, मुखलाल पाल, संतोष शुक्ला, राजू शर्मा, रिचा सक्सेना, सुनील जायसवाल, सत्यम शुक्ला रहे। दक्षिण जिला में ओमपुरवा, सफेद कालोनी, गोवर्धन पुरवा, समाधी पुलिया, भीम नगर, पीली कॉलोनी, 13 ब्लॉक, परमपुरवा, साईं पुरवा, बर्रा-8, भज्जापुरवा, मीरपुर खटिकाना, यशोदा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या, विनोद मिश्रा, शिवराम सिंह, अर्जुन बेरिया, वंदना गुप्ता, वीरेंद्र दिवाकर उपस्थित रहे। हीरागंज में आयोजित कार्यक्रम में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, जय नारायण मुकेश, किशनलाल सुदर्शन उपस्थित रहे। समाजवादी व्यापार सभा के छावनी स्थित कार्यालय में कैंडिल जलाकर जयंती मनायी गई। प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, संजय बिस्वारी, विनय कुमार, मनोज चौरसिया उपस्थित रहे। सपा युवजन सभा प्रदेश सचिव अर्पित त्रिवेदी ने धरीपुरवा किदवई नगर में आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीपदान किया। डॉ. एसपी राजपूत, अजय श्रीवास्तव, लखन दुबे उपस्थित रहे। बार एसोसिएशन में भी आंबेडकर जयंती मनायी गई। अपर जिला जज विकास गुप्ता ने बाबा साहब के सिद्धांतों और उनके व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राम बहल विद्यार्थी को बाबा साहब का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजीत सिंह यादव और संचालन महामंत्री राकेश तिवारी ने किया। गोविद नगर हरिजन बस्ती महिला कांग्रेस कमेटी ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शबनम आदिल, मेहपारा बेगम, पूनम सचान, रानी कठेरिया, उत्तर जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी उपस्थित रहे। आवास विकास केशवपुरम कल्याणपुर के पकड़िया चौराहा पर जयंती कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर बाथम और संचालन आरबी कनौजिया ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस किसान मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र चंचल कुशवाहा, राजेंद्र सिंह यादव, सीएल सविता, जय सिंह यादव उपस्थित रहे। पार्षद सुनील कनौजिया के नेतृत्व में जूही बम्बुरहिया में पानी के बीच खड़े होकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विजय कनौजिया, सनी कनौजिया, मूलचंद, सरवन, प्यारेलाल, दीपू उपस्थित रहे। किदवई नगर स्थित गोवर्धन पुरवा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बाबा साहब का जन्मदिवस कार्यक्रम मनाया गया। वक्ताओं ने उनकी जीवन शैली को अपनाने पर जोर दिया। दिग्विजय सिंह, गोपाल मिश्रा, अविनाश शुक्ला, गौरव यादव उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी