कोरोना के डर से नहीं निकल रहे शहरी कार्यकर्ता, चुनाव लड़ाने को पहले दर्ज कराया था सूची में नाम

पंचायत चुनाव से पहले ही राजनीतिक पाॢटयों ने तैयारियां शुरू कर ली थीं। इसमें कांग्रेस ने भी कंट्रोल रूम से लेकर प्रत्याशियों को क्षेत्र में जाकर चुनाव लड़ाने वालों की सूची तैयार की थी। एक-एक क्षेत्र में प्रभारी के साथ सहायक के तौर पर दो पदाधिकारियों को लगाया गया था

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 02:41 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 02:41 PM (IST)
कोरोना के डर से नहीं निकल रहे शहरी कार्यकर्ता, चुनाव लड़ाने को पहले दर्ज कराया था सूची में नाम
कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है

कानपुर, जेएनएन। चुनाव का बुखार सिर चढ़कर बोलता है। शहर में ऐसे कई कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव से पहले अपना नाम सूची में दर्ज करवा लिया था, लेकिन अब वह कोरोना के खौफ से घर से ही नहीं निकल रहे हैं। यह जानने के बाद बड़े पदाधिकारी भी दबाव डालने से बच रहे हैं।

पंचायत चुनाव से पहले ही राजनीतिक पाॢटयों ने तैयारियां शुरू कर ली थीं। इसमें कांग्रेस ने भी कंट्रोल रूम से लेकर प्रत्याशियों को क्षेत्र में जाकर चुनाव लड़ाने वालों की सूची तैयार की थी। एक-एक क्षेत्र में प्रभारी के साथ सहायक के तौर पर दो पदाधिकारियों को लगाया गया था। इसकी सूची भी एक पखवारा पहले तैयार कर ली गई थी, लेकिन अब सूची में नाम दर्ज कराने वाले घर से नहीं निकल रहे हैं। दरअसल, कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

इसे देखते हुए चुनाव लड़ाने वाले पदाधिकारी बाहर निकलने से डर रहे हैं। दरअसल इसमें ऐसे कई नाम हैं जो पूर्व में कोविड संक्रमण से प्रभावित हो चुके हैं। ऐसे में यह कार्यकर्ता चुनाव से पहले अपने स्वास्थ्य के बारे में सोच रहे हैं। एक पदाधिकारी ने बताया कि ऐसे कुछ लोगों के नाम सामने आए लेकिन परिस्थितियां ऐसी हैं कि वह भी कुछ नहीं कह सकते हैं, जिन पदाधिकारियों को चुनाव कार्यक्रम में जाना था अब उनकी जगह दूसरे पदाधिकारियों को उनकी सहमति से चुनाव प्रचार के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी