कानपुर मौसम का हाल : तेज हुईं उत्तर-पश्चिमी नम हवाएं, अब कम होगा तापमान और बढ़ेगी ठंड

कानपुर शहर में मौसम में बदलाव तेजी से हो रहा है बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के कमजोर होने के कारण आसमान से बादल छंटना शुरू हो गए हैं और उत्तर-पश्चिमी नम हवाएं तेज हो गई हैं। अब तापमान में गिरावट के साथ ठंड में इजाफा होने की संभावना है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 09:59 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 09:59 AM (IST)
कानपुर मौसम का हाल : तेज हुईं उत्तर-पश्चिमी नम हवाएं, अब कम होगा तापमान और बढ़ेगी ठंड
मौसम में अब तेजी से बदलाव शुरू हो गया है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के कमजोर होने के कारण आसमान से बादल छंटने लगे हैं और अब मौसम में तेजी से बदलाव शुरू हो गया है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने तेजी पकड़ ली है, जिससे तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़े के आसार बन गए हैं। हालांकि मंगलवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी और अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री व न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तर पश्चिम हवाओं ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। नम हवाओं की रफ्तार तेज हो गई है और इसके कारण अगले एक दो दिन में तापमान में काफी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हिमालय के पास नया पश्चिमी विक्षोभ अपना प्रभाव डाल रहा है। इसके कारण तापमान गिरा है और बर्फबारी हो रही है। इस पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही उत्तर पश्चिम हवाएं मैदानी इलाकों में तेजी से आ रही हैं। पूर्वी हवाओं के कारण अभी इन हवाओं का ज्यादा असर नहीं है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण कमजोर होने के बाद उत्तर पश्चिम हवाएं मौसम को ठंडा करने लगेंगी।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात जैसे-जैसे कमजोर हो रहा है, वैसे ही आसमान से बादल छंट रहे हैं और पश्चिमी विक्षोभ व उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर दिखाई देने लगा है। उन्होंने बताया कि हवा में नमी की मात्रा अब ज्यादा होगी और यह धुंध व कोहरे में तब्दील हो सकती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वह गेहूं, चना, सरसों, अलसी एवं सब्जियों आदि की बुवाई का काम कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी