UP विधानसभा अध्यक्ष की राजनीतिक पार्टियों को नसीहत, कहा- देवी-देवताओं को न बनाएं वोट बैंक का साधन

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि भाजपा के लिए प्रबुद्ध वर्ग सम्मानित एवं आदरणीय है। उसके लिए राष्ट्रवाद की भावना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। सभी के लिए अपना इतिहास जानना बहुत जरूरी है। जो लोग अपना इतिहास भूल जाते हैं। वह पीछे चले जाते हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 09:24 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:24 PM (IST)
UP विधानसभा अध्यक्ष की राजनीतिक पार्टियों को नसीहत, कहा- देवी-देवताओं को न बनाएं वोट बैंक का साधन
बांगरमऊ स्थित एक रिसार्ट में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष का माल्यार्पण करते कार्यकर्ता।

उन्नाव, जेएनएन। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित का कहना है कि हमारे देवी-देवता वोट बैंक का साधन नहीं हैं। हम उन्हें आदर एवं निष्ठापूर्वक सम्मान देते हैं लेकिन श्रीराम को भगवान मानने से इन्कार करने वाले लोग जो उन्हें कल्पना और काव्य की बात कहकर नकार देते थे, अब वह लोग भी अयोध्या में प्रभु श्रीराम की शरण में पहुंच रहे हैं। वोटों की खातिर सभी लोग मंदिरवादी बनकर मंदिर निर्माण की बात कहने लगे हैं। वह बांगरमऊ के एक गेस्ट हाउस में शनिवार को आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।  

उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए प्रबुद्ध वर्ग सम्मानित एवं आदरणीय है। उसके लिए राष्ट्रवाद की भावना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। सभी के लिए अपना इतिहास जानना बहुत जरूरी है। जो लोग अपना इतिहास भूल जाते हैं। वह पीछे चले जाते हैं। हमारे नेता विश्व के सबसे बड़े नेता बनकर उभरे हैैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि इसी पवित्र धरा पर भगवान राम का अपने पुत्रों लव-कुश से युद्ध हुआ था। उन्होंने सीएम योगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने साढ़े चार साल में उत्तर प्रदेश विकास का माडल बनाया है।  सम्मेलन के आयोजक बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने प्रतीक चिह्न देकर विधानसभाध्यक्ष का स्वागत किया। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र ङ्क्षसह, डाक्टर अवधेश ङ्क्षसह, ज्ञानेश द्विवेदी, पुनीत गुप्ता, जिला महामंत्री आशीष अटल बाजपेई आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन ङ्क्षसह, राजीव कुमार ङ्क्षसह डब्बू व संयोजक महेश दीक्षित मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी