औरैया: महिला सपा नेता ने श्रीकृष्ण से की अखिलेश यादव की तुलना, नारी के सम्मान को लेकर सराहा

शुक्रवार को इसी कड़ी में ककोर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। बिधूना स्थित एक पैलेस में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना यादव ने भाजपा पर हमला बोला।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:51 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:51 PM (IST)
औरैया: महिला सपा नेता ने श्रीकृष्ण से की अखिलेश यादव की तुलना, नारी के सम्मान को लेकर सराहा
सपा कार्यालय पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।प्रतीकात्मक फोटो।

औरैया, जेएनएन। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर राजनीति गलियारों में बैठकों का दौर तेज हो चला है। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टियाें के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ रहे। बिगुल फूंकने की कवायद में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजन शुरू हैं। जातीय या महिला सम्मेलन सभी का क्रियान्वयन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। शुक्रवार को इसी कड़ी में ककोर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। बिधूना स्थित एक पैलेस में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना यादव ने भाजपा पर हमला बोला। साथ ही नारी के सम्मान को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तुलना भगवान श्रीकृष्ण से की। 

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महिला सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं व समर्थक सम्मेलन में मौजूद रहे। महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना यादव ने जीत के लिए एकजुटता दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि महंगाई हो या फिर रोजगार का क्षेत्र सरकार के सारे प्रयास फेल रहे हैं। हर दिन महंगाई बढ़ रही है। महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रचना सिंह सेंगर ने आगामी चुनाव में महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए घर-घर पार्टी के विचारों को पहुंचाने पर जोर दिया। महिला सभा की जिलाध्यक्ष धनदेवी यादव ने वंदना व रचना का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख रानी देवी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा दोहरे, रश्मि यादव, प्रियंका शाक्य, मधु पांडेय, निर्मला प्रजापति आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बिधूना में पूर्व कैबिनेट मंत्री राम आसरे शर्मा को डा. नवल किशोर शाक्य ने चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। अजीतमल कस्बे के एक गेस्ट हाउस में भी सपाइयों ने बैठक हुई। यहां भी पार्टी की जीत के लिए चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई। नंदकिशोर पोरवाल, विनय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी