BJP ने बनाया कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में 52 सीटें जीतने का लक्ष्य, 25 लाख नए सदस्यों संग करेगी तैयारी

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान अभी शुरू होना है। विधानसभा चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोडऩे के लिए संगठन यह तैयारी कर रहा है। बिल्कुल निचले स्तर पर देखने में यह अभियान बहुत छोटा लग रहा है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:40 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 09:28 AM (IST)
BJP ने बनाया कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में 52 सीटें जीतने का लक्ष्य, 25 लाख नए सदस्यों संग करेगी तैयारी
यूपी विधानसभा चुनाव 2022: भारतीय जनता पार्टी की खबर से संंबंधित प्रतीकात्मक फाेटो।

कानपुर, जेएनएन।  UP Vidhan Sabha Chunav 2022: भारतीय जनता पार्टी 25 लाख नए सदस्यों के साथ विधानसभा चुनाव में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 सीटें जीतने का लक्ष्य तैयार कर चुका है। इस क्षेत्र में भाजपा के पास अभी करीब 35 लाख सदस्य हैं। यह अभियान बूथ क्षेत्र के सात ही रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, माल्स में चलाया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान अभी शुरू होना है। विधानसभा चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोडऩे के लिए संगठन यह तैयारी कर रहा है। बिल्कुल निचले स्तर पर देखने में यह अभियान बहुत छोटा लग रहा है। इसमें हर बूथ स्तर पर 100 नए सदस्यों को जोडऩा है। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 20,858 बूथ थे। अब यहां 1,285 और बन गए हैं। इस तरह अब 22,143 बूथ बन चुके हैं। इस तरह अकेले बूथ स्तर पर 22,14,300 नए मतदाता तो बनाने ही हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, माल्स, सार्वजनिक स्थलों पर भी मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सदस्यता अभियान चलाएंगे। इस तरह कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र मेें करीब 25 लाख नए सदस्य बनेंगे। 

इनका ये है कहना: सदस्यता का अभियान जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए कोई अतिथि भी रहेगा जिसे आना है। संगठन को हर बूथ स्तर पर 100 नए सदस्य जोडऩे हैं। बूथ के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर भी अभियान चलाया जाएगा। - मानवेंद्र सिंह, अध्यक्ष, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र। 

chat bot
आपका साथी