डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंचे हमीरपुर, विपक्षी दलों पर साधा निशाना, बोले- रैलियां कर लोगों को किया जा रहा भ्रमित

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 मुख्यालय स्थित यमुना पुल पर स्वागत के दौरान उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है और यह सबके हित में काम करती है। बोले कि विपक्षी दल केवल दुष्प्रचार कर रहे हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 01:19 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:35 PM (IST)
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंचे हमीरपुर, विपक्षी दलों पर साधा निशाना, बोले- रैलियां कर लोगों को किया जा रहा भ्रमित
यूपी विधान सभा चुनाव 2022: हमीरपुर के यमुना पुल पर कार्यकर्ताओं से भेंट करते उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा।

हमीरपुर, जेएनएन। UP Vidhan Sabha Chunav 2022 यमुना पुल पर स्वागत के दौरान शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। सबके हित में काम करती है। विपक्षी दल सिर्फ दुष्प्रचार कर रहे हैं। रैलियां कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। सही मायने में किसी भी दल ने विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई। कोरोना संकट काल में भाजपा छोड़ किसी भी दल ने कोई राहत कार्य नहीं किया। भाजपा ने कोरोना रोधी टीके लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया है। वहीं, गठबंधन को लेकर कहा कि विपक्षी कितने भी दल मिल जाएं, इस बार भी सबसे अधिक सीटें भाजपा की ही आएंगी। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी के पेट्रोल संबंधी बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की।  

उन्होंने राठ कस्बा स्थित ब्रह्मानंद महाविद्यालय में स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मंडलीय व जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग व अन्य विकास कार्य प्राथमिकता से कराने को लेकर समीक्षा बैठक की। यहां कहा कि 50 वर्ष से अधिक पुराने व जर्जर विद्यालयों का प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत बनाकर जीर्णोद्धार कराएं। संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की कमी एक माह के अंदर दूर कर दी जाएगी। पारदर्शी ढंग से शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। निर्माणाधीन विद्यालयों व डिग्री कालेजों के भवन जल्द पूरे कराएं। बजट की कोई कमी नहीं है। मंडल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक नियमित चेकिंग कर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस रखें। उन्होंने पूर्व सांसद राजनारायन बुधौलिया के तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  

chat bot
आपका साथी