UP Vidhan Sabha Chunav 2022: कानपुर में चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, जानिए क्या है योजना

नगर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि जन जन तक कोई भी मुद्दा अथवा विषय पहुंचाने के लिए इंटरनेट मीडिया आज बड़ा सशक्त माध्यम बन गया है। सरकार ने इसी माध्यम का सहारा लेकर जनता को भ्रमित कर दिया है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:33 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 01:34 PM (IST)
UP Vidhan Sabha Chunav 2022: कानपुर में चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, जानिए क्या है योजना
कांग्रेस की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हर हाल में जीत दर्ज कराना चाहती है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।इसी क्रम में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर विधानसभा चुनाव के लिए तैयार करना और उनमें जोश भरकर जीत के लिए हुंकार भरने का काम जारी है।महाराजपुर विधानसभा में बुधवार को कांग्रेस के पदाधिकारी अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। लखनऊ से आयी टीम उनकाे प्रशिक्षित करेगी।

नगर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि जन जन तक कोई भी मुद्दा अथवा विषय पहुंचाने के लिए इंटरनेट मीडिया आज बड़ा सशक्त माध्यम बन गया है। सरकार ने इसी माध्यम का सहारा लेकर जनता को भ्रमित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब पूरा भारत अंग्रेजों की गुलामी के खिलाफ देश की आजादी के खिलाफ लड़ रहा था तब कई पार्टियां और उसके नेता विरोध कर रहे थे। अंग्रेजों के साथ खड़े होकर आजादी का विरोध कर रहे थे। कांग्रेस नेता विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियां अपनी पार्टी के गठन के शुरूआत से ही जनविरोधी रही है। नोटबंदी, जीएसटी थोपकर और महंगाई बढ़ाकर जनता का ध्यान भटका दिया गया है। ऐसे में सरकार और उसकी नीतियों का सच जनता तक ले जाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण के क्रम में महाराजपुर विधानसभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी का बलिदान, उसका स्वर्णित इतिहास और देश को विकास के पथ पर ले जाने संबंधी विषय पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षक प्रोफेसर यशपाल सिंह बूथ प्रबंधन और पदाधिकारियों के संगठन संरचना के बारे में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी देंगे। इसमें वह चुनाव के महत्व को भी बताएंगे। प्रशिक्षक हरीश गंगवार किसने बिगाड़ा उत्तर प्रदेश विषय पर जानकारी देंगे।

chat bot
आपका साथी