विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने काे कांग्रेस का अभियान, कानपुर में जोड़ेगी 50 हजार नए सदस्य

प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिले निर्देश के बाद विधानसभा वार नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान शुरू हो रहा है। दक्षिण जिलाध्यक्ष डा. शैलेंद्र दीक्षित ने बताया कि रविवार को रावतपुर एकता चौराहा से गोविंद नगर और किदवई नगर विधानसभा में नए सदस्य जोड़ने का अभियान शुरू होगा।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 04:45 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 04:45 PM (IST)
विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने काे कांग्रेस का अभियान, कानपुर में जोड़ेगी 50 हजार नए सदस्य
कांग्रेस की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव में पार्टी के सदस्य अहम भूमिका निभाते हैं। यह सदस्य स्वयं तो अपना वोट पार्टी को देते ही हैं परिवार का वोट भी दिलाते हैं। ऐसे में कांग्रेस भी नए सदस्यों को पार्टी से जोड़कर विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।इसके लिए प्रदेश भर में अभियान चलाकर नए सदस्य बनाए जा रहे हैं।रविवार को दक्षिण जिला कांग्रेस कमेटी भी इसकी शुरुआत रावतपुर चौराहा से करेगी। जिला कमेटी ने दो विधानसभा में 50 हजार नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। जिला कमेटी ने इसके लिए सदस्यता टीम बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तय हुआ है कि प्रत्येक वार्ड में 100 विशिष्ट सदस्य बनाए जाएंगे जिसमें अधिवक्ता, डाक्टर, इंजीनियर अधिकारी समेत अन्य लोग शामिल होंगे। प्रबुद्ध वर्ग को जोड़कर कांग्रेस क्षेत्र में अपनी स्थिति को आमजन में और बेहतर करना चाहती है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिले निर्देश के बाद विधानसभा वार नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान शुरू हो रहा है। दक्षिण जिलाध्यक्ष डा. शैलेंद्र दीक्षित ने बताया कि रविवार को रावतपुर एकता चौराहा से गोविंद नगर और किदवई नगर विधानसभा में नए सदस्य जोड़ने का अभियान शुरू होगा। दोनों विधानसभा में 50 हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में सदस्यता कमेटी के प्रभारी घोषित कर दिए गए हैं। रविवार से कमेटी के सदस्य क्षेत्र की प्रमुख बाजार, चौराहा और नुक्कड़ में शिविर लगाकर सदस्य बनाएंगे। सदस्य बनने के लिए कांग्रेस के अन्य सदस्य घर-घर जाकर लोगों को जागरुक करेंगे।प्रत्येक वार्ड में 100 विशिष्ट लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी जाएगी। इसमें क्षेत्र के अधिवक्ता, इंजीनियर, डाक्टर समेत अन्य विशिष्ट लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। नए सदस्यों को प्रियंका वाड्रा के चित्र वाला तिरंगा सदस्यता कार्ड दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी