कानपुर में भाजपा तय करेगी सदस्यता को लेकर पूरे क्षेत्र की रणनीति, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान करेंगे बैठक

सदस्यता अभियान शुरू होने के ठीक बाद इस बैठक को लेकर पार्टी पदाधिकारी मान रहे हैं कि सदस्यता अभियान में कानपुर के ऊपर काफी दबाव रहेगा। खुद प्रदेश के उपाध्यक्ष और कानपुर के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कानपुर का लक्ष्य दो लाख नए सदस्य तय किया है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 03:46 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 05:53 PM (IST)
कानपुर में भाजपा तय करेगी सदस्यता को लेकर पूरे क्षेत्र की रणनीति,  चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान करेंगे बैठक
भारतीय जनता पार्टी की खबर से संबंधित सांकेतिक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में सदस्यता की रणनीति कानपुर में बनेगी। इसके लिए 30 अक्टूबर को चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल 17 जिला इकाइयों के साथ बैठक कर इसके संबंध में जानकारियां देंगे। इससे एक दिन पहले 29 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ से प्रदेश में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाएंगे।

30 अक्टूबर को कानपुर, बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारियों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक का मुख्य मुद्दा सदस्यता ही रहेगा। सदस्यता अभियान शुरू होने के ठीक बाद इस बैठक को लेकर पार्टी पदाधिकारी मान रहे हैं कि सदस्यता अभियान में कानपुर के ऊपर काफी दबाव रहेगा। खुद प्रदेश के उपाध्यक्ष और कानपुर के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कानपुर का लक्ष्य दो लाख नए सदस्य तय किया है। लखनऊ में 29 अक्टूबर को सदस्यता अभियान की शुरुआत होती है, पदाधिकारी टोल फ्री नंबर से सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। इसके लिए शक्ति केंद्रों के संयोजक प्रभारी, वरिष्ठ पदाधिकारी अपने-अपने शक्तिकेंद्रों पर दोपहर 12 बजे से सदस्यता कार्यक्रम में गृहमंत्री से जुड़ेंगे। इस अभियान के दौरान जिला, क्षेत्र और प्रदेश के पदाधिकारी 100 नए सदस्य बनाएंगे। उत्तर जिला में सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी महामंत्री अवधेश सोनकर के पास है। इस पूरे अभियान को सबसे ज्यादा महिलाएं और युवा ही पूरा कर सकते हैं, इसलिए युवाओं और महिलाओं दोनों के लिए अलग से कार्ययोजना की तैयारी भी हो रही है। यह कार्ययोजना युवाओं को जहां 18 वर्ष के करीब के युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी दे रही है, वहीं महिलाओं को घर के अंदर भी अपने सदस्य बनाने की। पार्टी इस समय इन दोनों क्षेत्र पर भी सबसे ज्यादा प्रयास कर रही है।

chat bot
आपका साथी