कानपुर की 10 विधानसभा सीटों से 55 प्रत्याशियों के नाम आए सामने, महिला आवेदकों की बढ़ सकती है संख्या

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रत्याशियों को आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तय की थी।इस दौरान कानपुर की दस विधानसभा सीटों से 55 दावेदारों के नाम सामने आए हैं।इसमें बिल्हौर विधानसभा से नगर ग्रामीण की पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषारानी कोरी समेत पांच दावेदारों ने टिकट मांगा है

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 08:01 AM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 01:42 PM (IST)
कानपुर की 10 विधानसभा सीटों से 55 प्रत्याशियों के नाम आए सामने, महिला आवेदकों की बढ़ सकती है संख्या
कांग्रेस ने चुनाव में जीत हासिल करने को तैयारियां तेज कर दी हैं।

कानपुर, जेएनएन। कांग्रेस की दस विधानसभा सीटों के लिए अभी तक 55 दावेदारों ने अपना दावा ठोंका है। किदवई नगर और छावनी से एक-एक प्रत्याशी मैदान में हैं ऐसे में उनकी टिकट पक्की मानी जा रही है।चूंकि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने महिलाओं को 40 फीसद टिकट देने की घोषणा की थी जिसके चलते महिलाओं को आवेदन का अवसर देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।लिहाजा इस सूची में महिला दावेदारों की संख्या बढ़ सकती है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रत्याशियों को आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तय की थी।इस दौरान कानपुर की दस विधानसभा सीटों से 55 दावेदारों के नाम सामने आए हैं।इसमें बिल्हौर विधानसभा से नगर ग्रामीण की पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषारानी कोरी समेत पांच दावेदारों ने टिकट मांगा है जबकि बिठूर से चार दावेदार मैदान में हैं।कल्याणपुर से पार्षद कमल शुक्ल बेबी के साथ अधिवक्ता राजीव द्विवेदी और अधिवक्ता नरेशचंद्र त्रिपाठी समेत आठ दावेदार हैं जबकि गोङ्क्षवद नगर से दक्षिण जिलाध्यक्ष डा. शैलेंद्र दीक्षित, पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर, पीसीसी सचिव विकास अवस्थी समेत छह दावेदारों ने टिकट की मांग की है।सीसामऊ से उत्तर जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी और पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के साथ 11 दावेदारों ने आवेदन भरा है।इस विधानसभा सीट के लिए सबसे ज्यादा दावेदार हैं।आर्यनगर की बात करें तो यहां से प्रमोद जायसवाल के साथ सात दावेदार टिकट की दौड़ में हैं। किदवई नगर से अजय कपूर अकेले दावेदार हैं। उनकी टिकट पहले से ही तय मानी जा रही है जबकि छावनी विधानसभा से भी इखलाक अहमद डेविड अकेले दावेदार हैं हालांकि यहां सिङ्क्षटग विधायक को टिकट मिलने की चर्चा जोरों पर है।महाराजपुर विधानसभा से शिवनाथ नारायण शुक्ला के साथ छह दावेदार टिकट की दौड़ में हैं। घाटमपुर की बात करें तो यहां से पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, राम संजीवन संखवार समेत छह लोगों ने टिकट की मांग की है। 

chat bot
आपका साथी