UP TET 2021: पेपर लीक मामले में पकड़े गए चित्रकूट के युवक का प्राेफाइल जान आप भी हो जाएंगे हैरान, यहां पढ़ें

आरोपित के पिता अश्वनी सिंह के मुताबिक अभिषेक ने हाईस्कूल में 90 और इंटरमीडिएट में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वह पढऩे में मेधावी था। पिता का यह दावा सोमवार को पूरे दिन लोगों के बीच चर्चा में रहा।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 09:07 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 09:07 PM (IST)
UP TET 2021: पेपर लीक मामले में पकड़े गए चित्रकूट के युवक का प्राेफाइल जान आप भी हो जाएंगे हैरान, यहां पढ़ें
टीईटी पेपर लीक मामले की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

चित्रकूट, जागरण संवाददाता। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक में पकड़ा गया लेखपाल का बेटा अभिषेक ङ्क्षसह मेधावी छात्र है। उसने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया था। अब उसकी करतूत ने मेधा पर दाग लगा दिया है। जिले का नाम बदनाम हुआ है। इससे लोगों को उसके हासिल किए गए अंकों को लेकर भी अब संदेह होने लगा है। 

आरोपित के पिता अश्वनी सिंह के  मुताबिक, अभिषेक ने हाईस्कूल में 90 और इंटरमीडिएट में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वह पढऩे में मेधावी था। पिता का यह दावा सोमवार को पूरे दिन लोगों के बीच चर्चा में रहा। टीईटी साल्वर गैंग की चर्चाओं के बीच अभिषेक को लेकर बातें होती रहीं। कर्वी मुख्यालय अंतर्गत प्यारेलाल कालोनी बलदाऊगंज निवासी अभिषेक सिंह च शंकर बाजार निवासी रोशन सिंह पटेल का नाम भी सभी की जुबान में रहा। लोगों को कहना था कि यह कार्य करके दोनों नेजिले के नाम को बदनाम किया है। अभिषेक मेधावी था तो उसको टीईटी पास करने के लिए गलत राह पकडऩे की जरूरत क्यों पड़ी। वहीं, दूसरे आरोपित रोशन को लेकर लोग बोले कि वह सरकारी नौकरी में जरूर है, लेकिन लोगों की  नौकरी लगवाने के नाम पर गैर कानूनी काम करता था। उसके परिवार में अधिकांश लोग नौकरी पर हैं। पिता रामनरेश पटेल हाल ही में बेसिक शिक्षा विभाग से अध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। बड़ा भाई नरोत्तम पटेल फतेहपुर में पशु चिकित्साधिकारी है। सिर्फ एक भाई खेतीबाड़ी करता है।  

chat bot
आपका साथी