UP Panchayat Chunav Voting Chitrakoot: एक बजे तक बजे तक 30.99 प्रतिशत मतदान, डकैत विहीन पाठा में झूमा लोकतंत्र

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के मतदान में चित्रकूट में मतदाताओं में खासा उत्साह है। दस्यु प्रभावित रहे पाठा क्षेत्र के गांवों में वोटर असरे बाद मतदान करने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 02:37 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 02:37 PM (IST)
UP Panchayat Chunav Voting Chitrakoot: एक बजे तक बजे तक 30.99 प्रतिशत मतदान, डकैत विहीन पाठा में झूमा लोकतंत्र
चित्रकूट में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी।

चित्रकूट, जेएनएन। पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के मतदान में चित्रकूट के डकैत विहीन हुए पाठा में लोकतंत्र का उत्सव झूमकर मनाया जा रहा है। वहीं जिले में एक बजे तक 30.99 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन इलाकों में मतदान ज्यादा है, जहां कभी डकैतों की तूती बोलती थी। सुबह सात बजे से बूथों पर मतदाताओं की कतार लगी रही। सुबह से दोपहर तक वोटिंग की रफ्तार काफी तेज है, गांव की सरकार बनाने के लिए मतदाता भी लोकतंत्र के उत्सव में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं।

जिले की 331 ग्राम पंचायत में जिला, क्षेत्र, ग्राम पंचायत सदस्य समेत प्रधान पद के लिए 1081 बूथों मतदान हो रहा है। पाठा के 150 गांवों में बूथ मतदाताओं की लंबी-लंबी कतार लगी हैं। एक बजे तक जिले में 30.99 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें सबसे अधिक वोट पाठा के 150 गांवों में पड़े हैं। मानिकपुर व मऊ ब्लाक में पड़ने वाले इन गांव में अभी तक क्रमशः 33.20 व 34.50 प्रतिशत वोट पड़े हैं। जबकि सबसे कम वोट तराई क्षेत्र के पहाड़ी ब्लाक में 27.64 प्रतिशत हुआ है।

राजापुर तहसील के प्राथमिक विद्यालय रगौली में विवाद होता देखकर पुलिस ने लाठी पटकी तो मतदाताओ में भगदड़ मच गई। इससे थोड़ी देर तक वोटिंग रुकी रही। हालांकि अधिकारियों ने पहुंच कर समझाया तब मतदाता शांत हुए और वोटिंग शुरू हो सकी। राजापुर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि कुछ मतदाता इधर-उधर खड़े थे, जिनको एक पुलिस कर्मी ने मना किया तो विवाद होने लगा। जिससे पुलिस ने बल प्रयोग किया था।

सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई तो मतदाताओं के बूथों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पाठा क्षत्र के कई गांवों में अरसे बाद वोट डालने का मौका मिलने का उत्साह लोगों में साफ नजर आया। वहीं सुबह शुरुआती दो घंटे में नौ बजे तक 9.9 प्रतिशत वोटिंग हुई। बूथों पर सुरक्षा के मद्​देनजर पुलिस फोर्स तैनात है।

chat bot
आपका साथी