फतेहपुर में पंचायत चुनाव में खराब प्रदर्शन पर बसपा जिलाध्यक्ष निष्कासित, अब नीरज पासी को मिली कमान

UP Panchayat Chunav Result News जिला पंचायत चुनाव के प्रत्याशी चयन के समय से ही जिलाध्यक्ष विवादों में घिर गए थे। पार्टी के दिग्गज पूर्व मंत्री अयोध्या पाल पूर्व विधायक आदित्य पांडेय पूर्व चेयरमैन हाफिज अनवारुल ने प्रत्याशी चयन को लेकर उनका विरोध किया था।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 09:54 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 09:54 PM (IST)
फतेहपुर में पंचायत चुनाव में खराब प्रदर्शन पर बसपा जिलाध्यक्ष निष्कासित, अब नीरज पासी को मिली कमान
बसपा से निष्कासित सीताराम गौतम की फाइल फोटो।

फतेहपुर, जेएनएन। UP Panchayat Chunav Result News पंचायत चुनाव में बसपा के बेहद खराब प्रदर्शन पर जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम हटा दिए गए हैं। उनके स्थान पर संगठन में सेक्टर प्रभारी का दायित्व देख रहे खंभापुर निवासी नीरज पासी की बतौर जिलाध्यक्ष ताजपोशी हुई है। 46 सदस्यीय जिला पंचायत में पार्टी का खाता तक नहीं खुलने पर यह कार्रवाई की गई।

जिला पंचायत चुनाव के प्रत्याशी चयन के समय से ही जिलाध्यक्ष विवादों में घिर गए थे। पार्टी के दिग्गज पूर्व मंत्री अयोध्या पाल, पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, पूर्व चेयरमैन हाफिज अनवारुल ने प्रत्याशी चयन को लेकर उनका विरोध किया था। हलांकि, संगठन के निर्णय का विरोध करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ने सभी के खिलाफ अनुशासनहीनता को लेकर निष्कासन की कार्रवाई कर दी थी। उस समय जिलाध्यक्ष का टिकट देने के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि दैनिक जागरण वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इधर जिलाध्यक्ष ने 30 से अधिक प्रत्याशी घोषित किए, लेकिन एक भी जीत नहीं सका। पार्टी की करारी हार पर हाईकमान ने गुरुवार को उनके खिलाफ कार्रवाई की। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए निष्क्रिय लोगों को बाहर किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी