UP Panchayat Chunav Result 2021: चित्रकूट में भाजपा के पुराने नेताओं को मिली जीत, कोई आयातित प्रत्याशी नहीं हुआ विजयी

UP Panchayat Chunav Result Latest News Update वार्ड नंबर 13 रसिन सीट से भी पार्टी की जीत तय मनानी जा रही थी। यह लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के गृह की सीट थी। यहां पर उन्होंने काफी काम कराया है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 07:55 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 07:55 PM (IST)
UP Panchayat Chunav Result 2021: चित्रकूट में भाजपा के पुराने नेताओं को मिली जीत, कोई आयातित प्रत्याशी नहीं हुआ विजयी
चित्रकूट पंचायत चुनाव में भाजपा के चार सीट पर जीत मिली है।

चित्रकूट, जेएनएन। UP Panchayat Chunav Result Latest News Update भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत बोर्ड में परचम लहराने के लिए तमाम दूसरे दल से आए नेताओं को टिकट दिया था, लेकिन उसके मंसूबों पर पानी फिर गया। उससे जिला पंचायत सदस्य की 17 सीट में सिर्फ चार प्रत्याशी ही जीत दर्ज कर सकें। जीतने वाले प्रत्याशी में चारों पार्टी पुराने नेता हैं।

भाजपा को पहाड़ी, भदेदू, हन्ना बिनौका व परसौंजा सीट से जीत मिली है। पहाड़ी के पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक जाटव, भदेदू से पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवशंकर सिंह की पत्नी प्रेमा सिंह, हन्ना बिनौका से कोआपरेटिव बैंक के डायरेक्टर अर्जन शुक्ला, परसौंजा से जिला मंत्री दशरथ प्रजापति को जीत मिली है। चारों पार्टी से वरिष्ठ नेता है। जबकि अधिकांश अन्य सीटों पर दूसरे दलों से आए प्रत्याशियों को उतारा गया था। जिससे पार्टी के अंदर विरोध था और उसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा।

राज्यमंत्री के गांव की सीट रसिन में भी मिली हार: वार्ड नंबर 13 रसिन सीट से भी पार्टी की जीत तय मनानी जा रही थी। यह लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के गृह की सीट थी। यहां पर उन्होंने काफी काम कराया है। मार्च में मुख्यमंत्री भी रसिन आए थे और रसिन बांध परियोजना का लोकार्पण कर गए थे। इसके अलावा इस क्षेत्र में चार पुल व सड़कों का भी निर्माण कराया जा रहा हैं। इतने विकास कार्यों के बाद रसिन सीट से उतारे गए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश पटेल को हार का सामना करना पड़ा। वह भी पहले बसपा में थे और उसी पार्टी के अध्यक्ष बने थे।

निवर्तमान ब्लाक प्रमुख को भी मिले हार: भाजपा ने रसिन सीट के अलावा मंडौर से सपा से निवर्तमान ब्लाक प्रमुख रहे शिवाकांत बलुआ, रैपुरा से महेंद्र कोटार्य की पत्नी निर्मला देवी जो पहले बसपा में थे, ओरा सुरेश अनुरागी जो पहले पहले बसपा में थे। 

chat bot
आपका साथी