UP Panchayat Chunav Result 2021: फतेहपुर में हारे प्रत्याशी पर फायरिंग कर निकाली भड़ास, पीड़ित ने लगाया पक्षपात का आरोप

UP Panchayat Chunav Result 2021 कीर्तिखेड़ा गांव में प्रधान पद के लिए सात महिला प्रत्याशी जीत के लिए जोर अजमाइश कर रहीं थीं। प्रत्याशी मनीष उर्फ गोरे सिंह ने थाने में छह आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह 490 मत पाकर जीत गया था।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 09:27 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 09:27 PM (IST)
UP Panchayat Chunav Result 2021: फतेहपुर में हारे प्रत्याशी पर फायरिंग कर निकाली भड़ास, पीड़ित ने लगाया पक्षपात का आरोप
फतेहपुर में हारे प्रत्याशी पर फायरिंग से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर।

फतेहपुर, जेएनएन। UP Panchayat Chunav Result 2021 ललौली थाने के कीर्तिखेड़ा गांव में प्रधान का चुनाव हारने वाले प्रत्याशी के दरवाजे पर चढ़कर फायरिंग की गई। हारे प्रत्याशी का आरोप है कि उसके 70 वोट अवैध घोषित कराकर विपक्षी ने जीत हासिल कर ली। इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके दरवाजे पर उस पर जानलेवा हमला कराया।

ये है पूरा मामला: कीर्तिखेड़ा गांव में प्रधान पद के लिए सात महिला प्रत्याशी जीत के लिए जोर अजमाइश कर रहीं थीं। प्रत्याशी मनीष उर्फ गोरे सिंह ने थाने में छह आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह 490 मत पाकर जीत गया था, लेकिन मिलीभगत के चलते उसके 70 मत अवैध घोषित करा दिया गया जिससे सुभाष सिंह की पत्नी जीत गईं। हालांकि उसने असोथर में आरओ बृजेश सिंह से शिकायत की है, लेकिन वह टालमटोल कर सिर्फ आश्वासन देते रहे। जीत का प्रमाण पत्र लेकर विपक्षी गांव आए। उसके बाद बिल्लर उर्फ पिंटू सिंह चार पहिया गाड़ी में समर्थकों के साथ उसके दरवाजे पर आया और उस पर फायर झोंक दिया। वह जान बचाकर भागे तो दूसरा फायर कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव कर हमलावर भाग निकला।

बिल्लर समेत छह के खिलाफ दी तहरीर: कार्यवाहक एसओ सुरेंद्र बहादुर सिंह का कहना था कि पीडि़त मनीष उर्फ गोरे सिंह ने बिल्लर उर्फ पिंटू सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है जिस पर जांचोपरांत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कहा कि अभी हमलावर की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। कहा कि सिपाहियों पर पथराव का आरोप निराधार है।

chat bot
आपका साथी