UP Panchayat Chunav Result 2021: इटावा में बाबा जयगुरुदेव आश्रम के संचालक चुनाव हारे, 148 मतों से प्रतिद्वंद्वी ने दर्ज की जीत

UP Panchayat Chunav Result बाबा जयगुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज के चाचा एवं खितौरा स्थित आश्रम के संचालक सुनील यादव का प्रचार करने के लिए पंकज महाराज स्वयं हेलीकॉप्टर से खितौरा आए थे। भरथना की खितौरा ग्राम पंचायत से समाजसेवी कमलेश यादव प्रधान बने।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 08:49 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 08:49 PM (IST)
UP Panchayat Chunav Result 2021: इटावा में बाबा जयगुरुदेव आश्रम के संचालक चुनाव हारे, 148 मतों से प्रतिद्वंद्वी ने दर्ज की जीत
भरथना की खितौरा ग्राम पंचायत से समाजसेवी कमलेश यादव प्रधान बने। फाइल फोटो।

इटावा, जेएनएन। UP Panchayat Chunav Result बाबा जयगुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज के चाचा एवं खितौरा स्थित आश्रम के संचालक सुनील यादव प्रधानी का चुनाव हार गए। उनका प्रचार करने के लिए पंकज महाराज स्वयं हेलीकॉप्टर से खितौरा आए थे। भरथना की खितौरा ग्राम पंचायत से समाजसेवी कमलेश यादव प्रधान बने।

खितौरा वह पावन और पवित्र धरती है जहां महान संत जयगुरुदेव का जन्म हुआ था। यहां स्थित जयगुरुदेव आश्रम के संचालक सुनील यादव चुनाव मैदान में थे। उनके सामने जसवंतनगर के सर्वश्रेष्ठ हलवाई के तौर पर पहचान रखने वाले समाजसेवी कमलेश यादव थे। उन्होंने 148 मतों से सुनील यादव को हरा दिया।

chat bot
आपका साथी