UP Panchayat Chunav 2021: महोबा में मतदान से एक दिन पहले प्रधान प्रत्याशी की मौत, कानपुर में करा रहे थे उपचार

UP Panchayat Chunav 2021 स्वजन के मुताबिक वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें आंतों में छाले होने की शिकायत थी। महोबा में उपचार के बाद भी आराम न मिलने पर उनका कानपुर में उपचार चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 04:56 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 04:56 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: महोबा में मतदान से एक दिन पहले प्रधान प्रत्याशी की मौत, कानपुर में करा रहे थे उपचार
विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरबई से कुल आठ प्रत्याशी चुनाव में खड़े थे।

महोबा, जेएनएन। UP Panchayat Chunav 2021 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अभी मतदान हुआ भी नहीं था कि प्रधान प्रत्याशी की मौत की खबर ने उनके घर का माहाैल ही बदल दिया। बताया जाता है कि वे विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और कानपुर में उपचार करा रहे थे। बता दें कि प्रत्याशी की मृत्यु के बाद अब बरबई ग्राम पंचायत का प्रधान पद का चुनाव टल गया है। जिला निर्वाचन ने इसकी रिपोर्ट आयोग को भेज दी है।

विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरबई का निवासी 40 वर्षीय कैलाश वाल्मीकि ने प्रधान पद के लिए नामांकन कराया था। स्वजन के मुताबिक वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें आंतों में छाले होने की शिकायत थी। महोबा में उपचार के बाद भी आराम न मिलने पर उनका कानपुर में उपचार चल रहा था। लेकिन बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बरबई में प्रधान पद के एक प्रत्याशी की मौत के बाद अब ग्राम पंचायत का प्रधान पद का चुनाव टल गया है। यहां आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े थे।

इनका ये है कहना: जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बरबई में प्रधान पद का चुनाव फिलहाल रोक दिया गया है, अन्य पदों के लिए मतदान तय समय से होगा। इसकी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी गई है।

chat bot
आपका साथी