UP Panchayat Chunav 2021: शिवपाल ने क्यों कहा- घुसपैठियों को सिखाया जाएगा परिवार तोड़ने का सबक, जानिए

UP Panchayat Chunav Latest News सभा को निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अनुज यादव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की जीत से ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की जीत होगी। इसलिए हर हाल में क्षेत्र के तीनों प्रत्याशियों को जिताना होगा।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 08:54 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 08:54 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: शिवपाल ने क्यों कहा- घुसपैठियों को सिखाया जाएगा परिवार तोड़ने का सबक, जानिए
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव की खबर से संबंधित सांकेतिक तस्वीर।

इटावा, जेएनएन। UP Panchayat Chunav Latest News  बलरई के बीएसटी इंटर कालेज में आयोजित चुनावी जनसभा में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बड़े भाई के बेटे अभिषेक यादव के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर परिवार की एकता की भी शुरुआत होगी। घुसपैठियों को परिवार तोडऩे पर सबक सिखाने का काम होगा।

 जसवंतनगर में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रसपा समर्थित उम्मीदवार वार्ड संख्या एक से राधा देवी पत्नी शिव प्रकाश, दो से सीमा यादव पत्नी विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू यादव व तीन से विनोद कुमार यादव उर्फ बजरंगी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए एलान किया कि एक बार फिर से अभिषेक जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगे। उन्होंने जसवंतनगर के तीनों जिला पंचायत सदस्यों को भारी मतों से जिताने की अपील की। कहा कि यह चुनाव घुसपैठियों के लिए चुनौती बना हुआ है। ऐसे लोग ही परिवार में खाई बनाए हुए हैं। जनता के लिए कोई विकास नहीं किया। इस क्षेत्र में मुलायम सिंह यादव के बाद उन्होंने विकास कार्य कराए हैं। इसीलिए यहां की जनता उनको अपने दिलों में बसाए हुए है। वे यह नहीं चाहते हैं कि विरोधी पार्टी का कोई जिला पंचायत अध्यक्ष बने।

सभा को निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अनुज यादव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की जीत से ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की जीत होगी। इसलिए हर हाल में क्षेत्र के तीनों प्रत्याशियों को जिताना होगा। सभा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. ब्रजेश चंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष महावीर सिंह यादव, अजेंद्र गौर, विश्वनाथ प्रताप ङ्क्षसह उर्फ सोनू यादव, खन्ना यादव, गोपाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे। 

chat bot
आपका साथी