UP Panchayat Chunav 2021: कांग्रेस ने फर्रुखाबाद के चुनावी रण में उतारे 12 समर्थित प्रत्याशी, देखें लिस्ट

UP Panchayat Chunav Latest News Update प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की ओर से जारी सूची के अनुसार जिला पंचायत सदस्य की राजेपुर द्वितीय सीट से मोनी सिंह कायमगंज द्वितीय से आशा देवी कायमगंज तृतीय से रजनी यादव मोहम्मदाबाद तृतीय से अमित यादव पर भरोसा जताया गया है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 09:51 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 09:51 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: कांग्रेस ने फर्रुखाबाद के चुनावी रण में उतारे 12 समर्थित प्रत्याशी, देखें लिस्ट
शुक्रवार को 12 वार्डों से अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।

फर्रुखाबाद, जेएनएन। UP Panchayat Chunav Latest News Update  जिला पंचायत सदस्य चुनाव में कांग्रेस ने शुक्रवार को 12 वार्डों से अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इसमें अधिकांश नए चेहरे शामिल हैं।  

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की ओर से जारी सूची के अनुसार जिला पंचायत सदस्य की राजेपुर द्वितीय सीट से मोनी सिंह, कायमगंज द्वितीय से आशा देवी, कायमगंज तृतीय से रजनी यादव, नवाबगंज प्रथम से मनोज गंगवार, मोहम्मदाबाद तृतीय से अमित कुमार यादव, मोहम्मदाबाद पंचम से कुलदीप दीक्षित, कमालगंज प्रथम से अनूप कुमार तिवारी, कमालगंज चतुर्थ से डॉ. नागराज पाल धनगर, कमालगंज पंचम से खालिद उस्मानी, कमालगंज षष्ठम से अफलाक खान, बढ़पुर प्रथम से नीतू देवी, बढ़पुर तृतीय से सुमन देवी को समर्थित प्रत्याशी बनाया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कटियार ने बताया कि पांच समर्थित प्रत्याशियों की सूची शनिवार सुबह तक जारी कर दी जाएगी। 

chat bot
आपका साथी