UP Panchayat Chunav 2021: बांदा में कांग्रेस ने जारी की जिला पंचायत वार्ड सदस्यों के दावेदारों की सूची, ये रही लिस्ट

UP Panchayat Chunav Latest News Update कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की स्वीकृति के बाद जिला पंचायत के तीस में 21 वार्डों में दावेदारों की सूची जारी की गई। प्रदेश नेतृत्व ने रात में शेष प्रत्याशियों की भी सूची जारी कर दी।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 09:43 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 09:43 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: बांदा में कांग्रेस ने जारी की जिला पंचायत वार्ड सदस्यों के दावेदारों की सूची, ये रही लिस्ट
बांदा में कांग्रेस ने शुक्रवार को जिला पंचायत वार्ड सदस्यों के दावेदारों की सूची जारी की है।

बांदा, जेएनएन। UP Panchayat Chunav Latest News Update भाजपा व बसपा के बाद कांग्रेस ने भी शुक्रवार को जिला पंचायत वार्ड सदस्यों के दावेदारों की सूची जारी कर दी। हालांकि तीस में 21 नामों की घोषणा की गई है। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने सभी नामों पर सहमति दे दी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की स्वीकृति के बाद जिला पंचायत के तीस में 21 वार्डों में दावेदारों की सूची जारी की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कमासिन प्रथम से केदार कुशवाहा, द्वितीय से सुरेश यादव, बबेरू प्रथम से शिवचरण कुशवाहा, द्वितीय इंद्रपाल यादव, तृतीय अमित ङ्क्षसह पटेल, चतुर्थ से भैया लाल पटेल और बबेरू पंचम से अरुण साहू को मैदान में उतारा गया है। जबकि बड़ोखर खुर्द द्वितीय से कृष्ण साहू, बड़ोखर खुर्द से रशीद अहमद व महुआ द्वितीय राममिलन वर्मा व तृतीय से कमलेश कुमार और चतुर्थ से सुमन को प्रत्याशी बनाया गया है। नरैनी प्रथम से सद्दाम खान, द्वितीय से शिव देवी भारती, चतुर्थ से शीतल खेंगर, पंचम ललिता देवी प्रजापति, जबकि बिसंडा प्रथम शिवकांत मिश्रा, द्वितीय रामनरेश सविता, तृतीय विवेक द्विवेदी व चतुर्थ से रामफूल अनुरागी को प्रत्याशी बनाया गया। बड़ोखर खुर्द तृतीय से मोनिस खान पर विश्वास जताया गया है।

देर रात जारी हुई शेष प्रत्याशियों के जारी हुए नाम: प्रदेश नेतृत्व ने रात में शेष प्रत्याशियों की भी सूची जारी कर दी। जारी सूची के मुताबिक कमासिन तृतीय से बनवारी लाल, तिंवारी प्रथम से रानी देवी, द्वितीय से बबिता देवी, जसपुरा प्रथम से नेहा तिवारी, द्वितीय से अपर्णा द्विवेदी, बड़ोखर खुर्द प्रथम से कुसुमा देवी वर्मा, महुआ प्रथम से माया देवी, नरैनी तृतीय से रफीक खान उर्फ लोहा सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है।

chat bot
आपका साथी